August 28, 2026
टाउन पोस्ट
सच्ची खबर, सही समय पर
जमशेदपुर

JAMSHEDPUR : एग्रिको हेल्थ कमिटी के समर कैंप में बच्चों का उत्साह चरम पर, विधायक सरयू राय ने बढ़ाया हौसला

JAMSHEDPUR : एग्रिको हेल्थ कमिटी के समर कैंप में बच्चों का उत्साह चरम पर, विधायक सरयू राय ने बढ़ाया हौसला

जमशेदपुर : शहर के अधिकांश इंग्लिश मीडियम और हिंदी मीडियम स्कूलों में गर्मी की छुट्टियां शुरू होते ही बच्चों के बीच समर कैंप का उत्साह देखने को मिल रहा है। इसी क्रम में एग्रीको हेल्थ कमिटी द्वारा आयोजित समर कैंप बच्चों के लिए आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। कैंप में 500 से अधिक बच्चे भाग लेकर विभिन्न गतिविधियों का आनंद उठा रहे हैं।

समर कैंप में बच्चों के लिए खेलकूद, तीरंदाजी प्रतियोगिता, फिटनेस एक्टिविटी, मनोरंजक खेल और कई रचनात्मक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। बच्चे पूरे जोश और ऊर्जा के साथ इन गतिविधियों में हिस्सा ले रहे हैं। कैंप का माहौल उत्साह और उमंग से भरा हुआ है, जहां बच्चे छुट्टियों का भरपूर आनंद लेने के साथ नई चीजें भी सीख रहे हैं।

इस आयोजन को लेकर अभिभावकों में भी काफी उत्साह देखा जा रहा है। अभिभावकों का कहना है कि इस प्रकार के समर कैंप बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास के लिए बेहद लाभकारी होते हैं। इससे बच्चों में अनुशासन, आत्मविश्वास और खेल भावना का विकास होता है।

समर कैंप के दौरान जमशेदपुर पश्चिम के विधायक Saryu Roy भी पहुंचे। उन्होंने बच्चों और अभिभावकों से मुलाकात कर उनका उत्साह बढ़ाया। इस दौरान विधायक ने कैंप में चल रही विभिन्न गतिविधियों का अवलोकन किया और बच्चों की प्रतिभा की सराहना की।

विधायक सरयू राय ने कहा कि एग्रीको हेल्थ कमिटी लगातार खेल और सामाजिक गतिविधियों को बढ़ावा देने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि कमिटी इस मैदान को एक बेहतर खेल मैदान के रूप में विकसित करना चाहती है, ताकि आने वाले समय में क्षेत्र के बच्चों को खेलकूद की बेहतर सुविधाएं मिल सकें।

उन्होंने यह भी कहा कि दुर्भाग्यवश इस कार्य में स्थानीय प्रशासन और सरकार की ओर से अपेक्षित सहयोग नहीं मिल पा रहा है। इसके बावजूद एग्रीको हेल्थ कमिटी अपने प्रयासों से मैदान के विकास और बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए निरंतर कार्य कर रही है।

आयोजकों ने बताया कि आने वाले दिनों में बच्चों के लिए कई नई प्रतियोगिताएं और प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, ताकि वे अपनी प्रतिभा को और निखार सकें तथा खेल के प्रति उनका रुझान बढ़ सके।

न्यूज़लेटर

हर सुबह की बड़ी खबरें, सीधे आपके इनबॉक्स में

टाउन पोस्ट का न्यूज़लेटर सब्सक्राइब करें — कोई स्पैम नहीं, बस ज़रूरी खबरें।

हम आपकी जानकारी को सुरक्षित रखते हैं। कभी भी अनसब्सक्राइब करें।

धन्यवाद! कृपया सब्सक्रिप्शन की पुष्टि के लिए अपना ईमेल जांचें।

Feel like reacting? Express your views here!

Discover more from Town Post

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading