हजारीबाग में दर्दनाक हादसा: सेप्टिक टैंक में जहरीली गैस से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत

हजारीबाग: झारखंड के हजारीबाग जिले के कटकमदाग थाना क्षेत्र में मंगलवार रात एक दर्दनाक हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। यह हादसा अर्द्धनिर्मित सेप्टिक टैंक में जहरीली गैस फैलने के कारण हुआ।

मृतकों की पहचान चमेली देवी, उसके बेटे रवि साव और चाचा मदन साव के रूप में हुई है। वहीं गंभीर रूप से घायल आनंद साव का इलाज शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में चल रहा है।

जानकारी के अनुसार, अर्द्धनिर्मित सेप्टिक टैंक में अवैध रूप से महुआ शराब रखी जाती थी। लंबे समय तक शराब रखने के कारण टैंक के अंदर जहरीली गैस बन गई थी।

बताया जा रहा है कि मंगलवार रात सबसे पहले चमेली देवी महुआ शराब निकालने के लिए टैंक में उतरी थी। जहरीली गैस की चपेट में आते ही उसकी तबीयत बिगड़ गई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

महिला को बचाने के लिए उसका बेटा रवि साव और चाचा मदन साव टैंक में उतरे, लेकिन वे भी जहरीली गैस की चपेट में आ गए और दोनों की मौत हो गई। वहीं, तीनों को बचाने के प्रयास में आनंद साव भी गंभीर रूप से घायल हो गया।

घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। सूचना मिलते ही कटकमदाग थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस अवैध महुआ शराब भंडारण और हादसे के कारणों की पड़ताल कर रही है।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

जमशेदपुर में बिगड़ती कानून व्यवस्था पर भाजपा का हमला, दिनेश कुमार बोले- अपराधियों में नहीं रहा कानून का भय

जमशेदपुर : शहर में लगातार बढ़ रही आपराधिक घटनाओं को लेकर भाजपा ने राज्य सरकार और प्रशासन पर तीखा हमला बोला है। भाजपा जमशेदपुर...

जमशेदपुर में जुबली पार्क गोलचक्कर पर भीषण सड़क हादसा, दो कारों की टक्कर में कई घायल, एयरबैग खुलने से टला बड़ा हादसा

जमशेदपुर : जमशेदपुर : बिष्टुपुर थाना क्षेत्र स्थित जुबली पार्क गोलचक्कर के पास बुधवार सुबह करीब 9 बजे दो कारों के बीच जोरदार भिड़ंत...

अभिमत

जमशेदपुर से पर्यावरण चेतना का 22-23 मई को होगा नया शंखनाद

बसंत कुमार सिंह ​सभ्यता के विकास और आधुनिकता की अंधी दौड़ में हमने जिन दो प्राकृतिक संपदाओं को सबसे अधिक दांव पर लगाया है, वे...

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

संपादक की पसंद

सरायकेला : देशव्यापी हड़ताल से जिलेभर की दवा दुकानें बंद, मरीजों को उठानी पड़ी भारी परेशानी

ऑनलाइन दवा बिक्री के विरोध में केमिस्ट संघ का बंद, चिलचिलाती धूप में दवा के लिए भटकते रहे मरीज और परिजन गम्हरिया : ऑनलाइन दवा...

बोकारो में पूर्व पत्नी को धमकाने वाला गिरफ्तार

बोकारो के सियालजोरी क्षेत्र में पूर्व पत्नी को हथियार दिखाकर धमकाने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से देसी कट्टा और कारतूस बरामद हुआ।

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत