September 6, 2026
टाउन पोस्ट
सच्ची खबर, सही समय पर
जमशेदपुर

रांची में शिक्षक संघ के केंद्रीय पदाधिकारी रमेश कुमार सिंह का हृदय गति रुकने से निधन

रांची में शिक्षक संघ के केंद्रीय पदाधिकारी रमेश कुमार सिंह का हृदय गति रुकने से निधन

गम्हरिया : झारखंड अल्पसंख्यक माध्यमिक शिक्षक संघ की केंद्रीय समिति के अजीवन पदाधिकारी सह कार्यालय सचिव रमेश कुमार सिंह का मंगलवार सुबह करीब 10 बजे हृदय गति रुकने से निधन हो गया। उनके निधन की खबर से शिक्षक संघ और शिक्षा जगत में शोक की लहर दौड़ गई।

वे अपने पीछे भरा-पूरा परिवार एवं वृद्ध पिता को छोड़ गए हैं। वे रांची में रह रहे थे। उनका अंतिम बुधवार को रांची में ही संपन्न होगा।

संघ के पूर्वी सिंहभूम सचिव नागेश्वर प्रसाद ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा कि रमेश कुमार सिंह का निधन संगठन के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने कहा कि उनका जीवन समर्पण, निष्ठा और सेवा का अनुपम उदाहरण रहा। वे हमेशा संघ के कार्यों के प्रति समर्पित रहे और अंतिम समय तक संगठन के भविष्य को लेकर सक्रिय एवं चिंतित बने रहे।

उन्होंने कहा कि संघ ने उनके रूप में एक कर्मठ, दूरदर्शी और समर्पित मार्गदर्शक को खो दिया है। उनके निधन पर झारखंड अल्पसंख्यक माध्यमिक शिक्षक संघ, पूर्वी सिंहभूम इकाई की ओर से शोकसभा आयोजित की गई। इस दौरान एक मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई।

शोकसभा में संघ के अध्यक्ष शशि भूषण दुबे, सचिव नागेश्वर प्रसाद, संयुक्त सचिव शिशु लाल महतो, उपाध्यक्ष अनुराधा कुमारी, पलविंदर सिंह, कोषाध्यक्ष रंजीत कौर गिल, राज्य कार्यकारिणी सदस्य रेशमा जबीन, अमिताभ पात्र समेत अन्य सदस्य उपस्थित थे।

  • टाउन पोस्ट एक स्वतंत्र और विश्वसनीय समाचार पोर्टल है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा खबरें पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

न्यूज़लेटर

हर सुबह की बड़ी खबरें, सीधे आपके इनबॉक्स में

टाउन पोस्ट का न्यूज़लेटर सब्सक्राइब करें — कोई स्पैम नहीं, बस ज़रूरी खबरें।

हम आपकी जानकारी को सुरक्षित रखते हैं। कभी भी अनसब्सक्राइब करें।

धन्यवाद! कृपया सब्सक्रिप्शन की पुष्टि के लिए अपना ईमेल जांचें।

हमें फॉलो करें

ताज़ा खबरों और अपडेट के लिए हमें सोशल मीडिया पर फॉलो करें।

Feel like reacting? Express your views here!

Discover more from Town Post

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading