September 6, 2026
टाउन पोस्ट
सच्ची खबर, सही समय पर
जमशेदपुर

जमशेदपुर में बिगड़ती कानून व्यवस्था पर भाजपा का हमला, दिनेश कुमार बोले- अपराधियों में नहीं रहा कानून का भय

जमशेदपुर में बिगड़ती कानून व्यवस्था पर भाजपा का हमला, दिनेश कुमार बोले- अपराधियों में नहीं रहा कानून का भय

जमशेदपुर : शहर में लगातार बढ़ रही आपराधिक घटनाओं को लेकर भाजपा ने राज्य सरकार और प्रशासन पर तीखा हमला बोला है। भाजपा जमशेदपुर महानगर के पूर्व जिला अध्यक्ष दिनेश कुमार ने कहा कि शहर की बिगड़ती कानून व्यवस्था आम जनता के लिए चिंता का विषय बन चुकी है और लोग खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि मंगलवार रात गोलमुरी थाना क्षेत्र में दो अलग-अलग स्थानों पर हुई गोलीबारी की घटनाओं ने यह साबित कर दिया है कि अपराधियों के मन से कानून का भय समाप्त हो चुका है। शहर में प्रतिदिन छिनतई, चोरी, लूट, रंगदारी और गोलीबारी जैसी घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं, लेकिन राज्य सरकार और प्रशासन अपराध नियंत्रण में पूरी तरह विफल साबित हो रहे हैं।

दिनेश कुमार ने आरोप लगाया कि अपराधियों का मनोबल लगातार बढ़ता जा रहा है, जबकि पुलिस प्रशासन मूकदर्शक बना हुआ है। उन्होंने कहा कि गोलमुरी क्षेत्र में पेट्रोलिंग व्यवस्था लगभग खत्म हो चुकी है और पुलिस का ध्यान सुरक्षा व्यवस्था के बजाय अन्य गतिविधियों पर अधिक केंद्रित है।

भाजपा नेता ने राज्य सरकार से मांग की कि शहर में बढ़ते अपराध पर तत्काल प्रभावी कार्रवाई की जाए, अपराधियों की शीघ्र गिरफ्तारी सुनिश्चित हो और पुलिस गश्ती व्यवस्था को मजबूत किया जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द ठोस कदम नहीं उठाए गए तो भाजपा जनहित में सड़क से लेकर सदन तक आंदोलन करने को बाध्य होगी।

  • टाउन पोस्ट एक स्वतंत्र और विश्वसनीय समाचार पोर्टल है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा खबरें पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

न्यूज़लेटर

हर सुबह की बड़ी खबरें, सीधे आपके इनबॉक्स में

टाउन पोस्ट का न्यूज़लेटर सब्सक्राइब करें — कोई स्पैम नहीं, बस ज़रूरी खबरें।

हम आपकी जानकारी को सुरक्षित रखते हैं। कभी भी अनसब्सक्राइब करें।

धन्यवाद! कृपया सब्सक्रिप्शन की पुष्टि के लिए अपना ईमेल जांचें।

हमें फॉलो करें

ताज़ा खबरों और अपडेट के लिए हमें सोशल मीडिया पर फॉलो करें।

Feel like reacting? Express your views here!

Discover more from Town Post

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading