August 6, 2026
टाउन पोस्ट
सच्ची खबर, सही समय पर
झारखंड

दक्षिण रेलवे में लाइन ब्लॉक : टाटा-एर्नाकुलम समेत दो दर्जन ट्रेनें परिवर्तित मार्ग से चलेंगी

दक्षिण रेलवे में लाइन ब्लॉक : टाटा-एर्नाकुलम समेत दो दर्जन ट्रेनें परिवर्तित मार्ग से चलेंगी

चक्रधरपुर : दक्षिण रेलवे में विकास कार्य के मद्देनजर 5 जून से 21 जून तक विभिन्न सेक्शनों में लाइन ब्लॉक लिया जाएगा। इस कारण चक्रधरपुर रेल मंडल से होकर गुजरने वाली टाटा-एर्नाकुलम एक्सप्रेस समेत करीब दो दर्जन ट्रेनों का परिचालन परिवर्तित मार्ग से किया जाएगा।

रेलवे से मिली जानकारी के अनुसार जसीडीह-बेंगलुरु एक्सप्रेस 5 एवं 12 जून, अगरतला-एसएमवीटी बेंगलुरु एक्सप्रेस 6 एवं 13 जून, अगरतला-बेंगलुरु एक्सप्रेस 9 एवं 16 जून, कामाख्या-बेंगलुरु एक्सप्रेस 10 जून, जसीडीह-बेंगलुरु एक्सप्रेस 19 जून, टाटा-एर्नाकुलम एक्सप्रेस 5, 17, 19 एवं 20 जून तथा पुरुलिया-तिरुनेलवेली एक्सप्रेस 19 जून को परिवर्तित मार्ग से संचालित होगी। ये ट्रेनें गुडूर, रानीगुंटा, तिरुट्टानी, मेलापक्कम और कटपडी होकर चलेंगी।

इसी प्रकार बेंगलुरु-कामाख्या एक्सप्रेस 6, 13 एवं 20 जून, एसएमवीटी बेंगलुरु-अगरतला एक्सप्रेस 9, 12 एवं 16 जून तथा एसएमवीटी बेंगलुरु-बालूरघाट एक्सप्रेस 10 एवं 17 जून को कटपडी, मेलापक्कम, तिरुट्टानी, रानीगुंटा और गुडूर मार्ग से चलाई जाएगी।

वहीं तिरुनेलवेली-पुरुलिया एक्सप्रेस 20 जून तथा एसएमवीटी बेंगलुरु-जसीडीह एक्सप्रेस 21 जून को मेलापक्कम, रानीगुंटा और गुडूर होकर परिवर्तित मार्ग से संचालित की जाएगी।

Feel like reacting? Express your views here!

Discover more from Town Post

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading