रेल यात्रियों की समस्याओं पर GM से बुधवार को मिलेंगे सरयू राय, समय पर ट्रेन संचालन की उठाएंगे मांग

टाटानगर दौरे पर आ रहे महाप्रबंधक अनिल कुमार जैन

आम आदमी की परेशानी को जीएम को अवगत कराएंगे रेल यात्री संघर्ष समिति के संरक्षक

जमशेदपुर: दक्षिण पूर्व रेलवे के महाप्रबंधक अनिल कुमार जैन ने रेल यात्री संघर्ष समिति के संरक्षक सह जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय से मुलाकात कर वार्ता करने की इच्छा जताई है। इसके बाद सरयू राय और समिति के पदाधिकारियों ने बुधवार को महाप्रबंधक से मुलाकात करने का निर्णय लिया है। महाप्रबंधक बुधवार को टाटानगर दौरे पर आ रहे हैं।

सरयू राय ने बताया कि चक्रधरपुर रेल मंडल के डीआरएम तरुण हुरिया ने मंगलवार दोपहर उन्हें फोन कर जानकारी दी कि महाप्रबंधक उनसे मिलना चाहते हैं। इस पर उन्होंने कहा कि वह पहले रेल यात्री संघर्ष समिति के साथियों से चर्चा करेंगे। शाम में हुई बातचीत के बाद समिति ने महाप्रबंधक से मिलकर यात्रियों की समस्याएं उठाने का फैसला लिया।

उन्होंने कहा कि रेल यात्री संघर्ष समिति की मुख्य मांग है कि टाटानगर से ट्रेनें समय पर खुलें और समय पर पहुंचें। विशेष रूप से मेमू और पैसेंजर ट्रेनों के विलंब से चलने के कारण रोजाना यात्रा करने वाले कामकाजी लोग, विद्यार्थी, निजी कंपनियों के कर्मचारी, व्यापारी, औद्योगिक श्रमिक तथा रेलवे कर्मी प्रभावित हो रहे हैं।

सरयू राय ने कहा कि समिति महाप्रबंधक के समक्ष आम यात्रियों की परेशानियों को मजबूती से रखेगी। उन्होंने यह भी कहा कि रेलवे मालगाड़ियों के संचालन से भले ही लाभ कमा रहा हो, लेकिन ट्रेनों की देरी से आम यात्रियों को भारी नुकसान और परेशानी झेलनी पड़ रही है।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

जमशेदपुर में सड़क सुरक्षा पर मंथन, ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने को प्रशासन सख्त

*मई में 28 हादसों में 19 की मौत, नियम तोड़ने वालों से ₹23.44 लाख जुर्माना *सड़क हादसे रोकने के लिए डेटा आधारित रणनीति बनेगी, डीसी...

दक्षिण-पश्चिम मानसून पूर्वी और दक्षिणी भारत में आगे बढ़ा, पूर्वोत्तर में भारी बारिश का पूर्वानुमान

नई दिल्ली, 15 जून (आईएएनएस)। दक्षिण-पश्चिम मानसून सोमवार को काफी आगे बढ़ गया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, मानसून ने आंध्र...

अभिमत

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

ज़िद

संपादक की पसंद

ड्यूटी रोस्टर में बदलाव के लिए रिश्वत लेते एमसीएल के सुरक्षा निरीक्षक को सीबीआई ने किया गिरफ्तार

भुवनेश्वर, 11 जून (आईएएनएस)। केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने ओडिशा में महानदी कोलफील्ड्स लिमिटेड (एमसीएल) के एक सुरक्षा निरीक्षक को 5,000 रुपये की रिश्वत...

जमशेदपुर में नशा मुक्ति अभियान को मिली रफ्तार, डीसी-एसएसपी ने जागरूकता रथ को किया रवाना

जमशेदपुर : नशापान के विरुद्ध जनजागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से राज्य सरकार के निर्देश पर जिले में 10 जून से 25 जून तक विशेष...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत