July 24, 2026
टाउन पोस्ट
सच्ची खबर, सही समय पर
ताज़ा खबर
खेल

गम्हरिया में जिला स्तरीय अंडर-23 कुश्ती चयन ट्रायल 05 जून को , राज्य प्रतियोगिता के लिए होगा चयन

गम्हरिया में जिला स्तरीय अंडर-23 कुश्ती चयन ट्रायल 05 जून को , राज्य प्रतियोगिता के लिए होगा चयन

गम्हरिया : सरायकेला-खरसावां जिला कुश्ती संघ की ओर से आगामी 05 जून, शुक्रवार को जिला स्तरीय अंडर-23 कुश्ती चयन ट्रायल प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। यह प्रतियोगिता गम्हरिया स्थित टीजीएस कॉलोनी के अरुणोदय क्लब प्रांगण में सुबह 9 बजे से शुरू होगी।

जिला कुश्ती संघ के अध्यक्ष सुनील कुमार सिंह एवं सुरेश नारायण चौधरी ने जानकारी देते हुए बताया कि ट्रायल में चयनित खिलाड़ी झारखंड राज्य स्तरीय अंडर-23 कुश्ती प्रतियोगिता में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन 07 एवं 08 जून को बोकारो में किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में 23 वर्ष तक आयु वर्ग के पहलवान भाग ले सकते हैं। इच्छुक प्रतिभागियों को जन्मतिथि प्रमाण के लिए मेडिकल सर्टिफिकेट अथवा पैरेंटल सर्टिफिकेट साथ लाना अनिवार्य होगा।

Feel like reacting? Express your views here!

Discover more from Town Post

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading