जमशेदपुर के कदमा में जनसमस्याओं पर फूटा लोगों का गुस्सा, अवैध कारोबार और गंदगी को लेकर विधायक प्रतिनिधि से शिकायत

तरुण संघ परिसर में हुई बैठक में मटका-जुआ, शराब कारोबार, ट्रैफिक जाम और कचरा उठाव की समस्याएं उठीं

Jamshedpur: कदमा स्थित तरुण संघ परिसर में इलाके की जनसमस्याओं को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जमशेदपुर पश्चिम के विधायक Saryu Roy के जनसुविधा प्रतिनिधि मुकुल मिश्रा ने की। बैठक में स्थानीय निवासियों ने क्षेत्र की कई गंभीर समस्याओं को प्रमुखता से उठाया।

बैठक में लोगों ने आरोप लगाया कि कदमा थाना क्षेत्र में मटका, जुआ और शराब का अवैध कारोबार खुलेआम चल रहा है। स्थानीय लोगों ने कहा कि कई बार शिकायत करने के बावजूद थाना प्रभारी की ओर से इन अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। लोगों ने यह भी आरोप लगाया कि थाने में तैनात वाहन चालक और कुछ अन्य पुलिसकर्मी स्थानीय निवासियों को विभिन्न बहानों से परेशान करते हैं।

इसके अलावा, बैठक में Jamshedpur Notified Area Committee (जेएनएसी) की कार्यप्रणाली को लेकर भी नाराजगी सामने आई। भाटिया बस्ती समेत अन्य इलाकों में डोर-टू-डोर कचरा उठाव नियमित रूप से नहीं होने की शिकायत की गई। लोगों ने बताया कि कई बार तीन-तीन दिनों तक कचरा उठाने वाली गाड़ी नहीं आती, जिससे इलाके में दुर्गंध फैल जाती है और लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।

स्थानीय निवासियों ने शास्त्री नगर के ब्लॉक नंबर-2 और 3 के सामने फिर से हो रहे अतिक्रमण का मुद्दा भी उठाया। लोगों का कहना था कि प्रशासन और जुस्को द्वारा पहले अतिक्रमण हटाया गया था, लेकिन अब दोबारा अतिक्रमण शुरू हो गया है। मेन रोड पर कचरे का टब रखे जाने से गंदगी फैल रही है और सड़क पर लगातार ट्रैफिक जाम की स्थिति बनी रहती है।

बैठक में हाईमास्ट लाइट, सड़क और नाली निर्माण से जुड़ी शिकायतें भी सामने आईं। सभी समस्याओं को सुनने के बाद मुकुल मिश्रा ने आश्वासन दिया कि वह इन मुद्दों को विधायक सरयू राय के समक्ष रखेंगे और समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए हरसंभव प्रयास किया जाएगा।

बैठक में नीरज सिंह, धर्मेंद्र प्रसाद, राकेश सिंह, रविशंकर सिंह, भीम सिंह, अमरेंद्र मल्लिक, केपी सिंह, ललन चौहान, तारक मुखर्जी, मनोज सिंह, चिंतामणि दुबे, अशोक दुबे, डीएन सिंह, अजीत सिंह, डिंपल बिस्वा, संजीव सिंह, लाली दीक्षित, रवींद्र राय, दिनेश त्रिपाठी, पवन दुबे, कृष्णा प्रसाद, सुभाष सिंह और अर्जुन सिंह समेत कई स्थानीय लोग मौजूद रहे।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

जमशेदपुर में 22 मई से राष्ट्रीय नदी-पर्वत सम्मेलन, जल संरक्षण और पर्वत कानून पर होगा मंथन

साकची के मोतीलाल नेहरू पब्लिक स्कूल में दो दिवसीय सम्मेलन का आयोजन, देशभर के पर्यावरणविद और विशेषज्ञ होंगे शामिल Jamshedpur: नदी और पर्वत संरक्षण को...

जमशेदपुर में नीट पेपर लीक के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

उपायुक्त कार्यालय के बाहर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी, दोषियों पर कड़ी कार्रवाई और निष्पक्ष जांच की मांग Jamshedpur: नीट पेपर लीक मामले को लेकर...

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

सरायकेला : देशव्यापी हड़ताल से जिलेभर की दवा दुकानें बंद, मरीजों को उठानी पड़ी भारी परेशानी

ऑनलाइन दवा बिक्री के विरोध में केमिस्ट संघ का बंद, चिलचिलाती धूप में दवा के लिए भटकते रहे मरीज और परिजन गम्हरिया : ऑनलाइन दवा...

जमशेदपुर में एक ही छत के नीचे मिली बड़ी राहत: मतदाता पहचान पत्र, आधार सुधार और एसआईआर मानचित्रण के लिए उमड़ी लोगों की भीड़

सिंहभूम चैम्बर और जिला प्रशासन के संयुक्त शिविर में करीब 300 लोगों ने कराया जरूरी कार्य व्यापारियों और आम नागरिकों को मिली बड़ी सुविधा जमशेदपुर। Singhbhum...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत