जमशेदपुर : जुगसलाई कादरी मस्जिद में ईदगाह कमिटी का गठन, नई टीम को सौंपी गई जिम्मेदारी

ईदुलफित्र और ईदुलजुहा की सामूहिक नमाज व्यवस्था को लेकर हुई बैठक, कई पदाधिकारियों का चयन

जमशेदपुर : जुगसलाई स्थित गौरी शंकर रोड की कादरी मस्जिद में 10 मई 2026 को ईशा की नमाज के बाद एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक संरक्षकों की अध्यक्षता में संपन्न हुई, जिसमें जुगसलाई ईदगाह इंतजामिया कमिटी के गठन की घोषणा की गई।

बैठक में संरक्षक हाजी इशाक अहमद और सुबैद आलम ने बताया कि जुगसलाई ईदगाह, जो पूर्व में नई मस्जिद के नाम से जानी जाती थी और वर्तमान में कादरी मस्जिद के अधीन है, उसकी देखरेख और नैतिक जिम्मेदारी वर्षों से कादरी मस्जिद कमिटी निभाती आ रही है। उन्होंने कहा कि ईदुलफित्र और ईदुलअजहा के अवसर पर ईदगाह में आयोजित होने वाली सामूहिक नमाज की व्यवस्था के लिए हर वर्ष कमिटी का गठन किया जाता है।

बैठक में जुगसलाई ईदगाह कमिटी के लिए नई टीम का चयन किया गया। कमिटी में हाजी मोहम्मद फिरोज को अध्यक्ष बनाया गया। वहीं मोहम्मद तनवीर उर्फ राजू को उपाध्यक्ष, राशिद करीम और इमरान खान को सचिव तथा आलमगीर आलम उर्फ राजा एवं मोहम्मद कलीम को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई।

इसके अलावा परवेज अख्तर भोला, मोहम्मद नजीर, मुबारक हुसैन, मोहम्मद इकबाल, मोहम्मद शमशाद, मोहम्मद नाजिम, मोहम्मद कैफ, मोहम्मद मोहसिन, मोहम्मद तुफैल, मोहम्मद अफरोज, शाहबाज खान और इमामुल हक गद्दी को सदस्य बनाया गया।

बैठक में ईदगाह की व्यवस्था को बेहतर बनाने तथा आगामी धार्मिक आयोजनों को शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने पर भी चर्चा की गई।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

चक्रधरपुर रेल मंडल में बढ़ा असंतोष, चार अनुभवी लोको पायलटों ने लिया VRS

चक्रधरपुर : दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर रेल मंडल में प्रशासनिक नीतियों और ट्रांसफर-पोस्टिंग में कथित अनियमितताओं को लेकर लोको पायलटों में नाराजगी गहराती...

महाराष्ट्र दौरे में विधायक पूर्णिमा साहू ने लिज्जत पापड़ को जमशेदपुर में शाखा खोलने का दिया निमंत्रण

जमशेदपुर : झारखंड विधानसभा की महिला एवं बाल विकास समिति इन दिनों महाराष्ट्र के सात दिवसीय अध्ययन दौरे पर है। समिति की अध्यक्ष एवं...

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

JAMSHEDPUR : मारुति सुजुकी में आर डी टाटा तकनीकी शिक्षा संस्थान के 10 प्रशिक्षुओं का चयन

जमशेदपुर : आर डी टाटा तकनीकी शिक्षा संस्थान, गोलमुरी, जमशेदपुर के लिए गर्व और खुशी का क्षण है। संस्थान के मैकेट्रोनिक्स इंजीनियरिंग एंड स्मार्ट...

NEET-UG 2026 पेपर लीक मामला : CBI ने पुणे से कथित मास्टरमाइंड प्रो. पी.वी. कुलकर्णी को किया गिरफ्तार

नई दिल्ली : राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा-स्नातक (NEET-UG) 2026 प्रश्नपत्र लीक मामले में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) को बड़ी सफलता हाथ लगी है।...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत