August 10, 2026
टाउन पोस्ट
सच्ची खबर, सही समय पर
जमशेदपुर

NEET-UG 2026 पेपर लीक के विरोध में केंद्रीय शिक्षा मंत्री का पुतला दहन, झारखंड छात्र मोर्चा का प्रदर्शन

NEET-UG 2026 पेपर लीक के विरोध में केंद्रीय शिक्षा मंत्री का पुतला दहन, झारखंड छात्र मोर्चा का प्रदर्शन

जमशेदपुर : जमशेदपुर में साकची गोलचक्कर के समीप NEET-UG 2026 परीक्षा में कथित पेपर लीक, अनियमितताओं और शिक्षा व्यवस्था में बढ़ते भ्रष्टाचार के विरोध में शुक्रवार को झारखंड छात्र मोर्चा ने जोरदार प्रदर्शन किया। संगठन के कोल्हान सचिव पप्पू यादव के नेतृत्व में आयोजित इस प्रदर्शन के दौरान केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का पुतला दहन कर केंद्र सरकार और राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) के खिलाफ नाराजगी जताई गई।

प्रदर्शन को संबोधित करते हुए पप्पू यादव ने कहा कि NTA की लापरवाही और सरकार की विफलता के कारण लाखों छात्रों का भविष्य संकट में पड़ गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि लगातार प्रतियोगी परीक्षाओं में गड़बड़ियां सामने आ रही हैं, जिससे छात्रों का भरोसा शिक्षा व्यवस्था से उठता जा रहा है।

उन्होंने कहा कि देश की शिक्षा व्यवस्था भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ चुकी है और सरकार छात्रों के सवालों से बचने का प्रयास कर रही है। झारखंड छात्र मोर्चा ने मांग की कि NEET-UG 2026 पेपर लीक मामले की उच्चस्तरीय न्यायिक जांच कराई जाए, दोषियों को अविलंब गिरफ्तार कर कठोर कार्रवाई की जाए तथा परीक्षा प्रणाली को पूरी तरह पारदर्शी और सुरक्षित बनाया जाए।

छात्र नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि सरकार छात्रों की मांगों को गंभीरता से नहीं लेती है, तो झारखंड छात्र मोर्चा सड़क से लेकर सदन तक उग्र आंदोलन करेगा।

प्रदर्शन में जिला अध्यक्ष कृष्ण कामत, केंद्रीय उपाध्यक्ष सरफराज, कोल्हान अध्यक्ष अरुण मुर्मू सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं शामिल हुए।

Feel like reacting? Express your views here!

Discover more from Town Post

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading