July 23, 2026
Town Post
All the News that's Fit to Print
Breaking News
शिक्षा

JEE Advanced 2026: जमशेदपुर के तीन केंद्रों पर 1200 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

JEE Advanced 2026: जमशेदपुर के तीन केंद्रों पर 1200 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

जमशेदपुर : देश की सबसे प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षाओं में शामिल JEE Advanced 2026 का आयोजन रविवार 17 मई को किया गया। इस वर्ष परीक्षा का संचालन Indian Institute of Technology Roorkee द्वारा किया गया।

नीट-यूजी पेपर लीक विवाद के बाद देशभर में प्रवेश परीक्षाओं की पारदर्शिता और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर बढ़ी संवेदनशीलता के बीच परीक्षा एजेंसियां इस बार विशेष सतर्कता बरती गई। जमशेदपुर में परीक्षा के लिए कुल तीन केंद्र बनाए गए हैं, जहां करीब 1200 अभ्यर्थी शामिल हुए।

परीक्षा दो पालियों में आयोजित की गई। पहला पेपर सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरा पेपर दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक होगा। परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों की बायोमेट्रिक जांच, एडमिट कार्ड सत्यापन और सघन सुरक्षा जांच की व्यवस्था की गई है।

प्रशासन की ओर से मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच समेत सभी इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया गया है। परीक्षा की निष्पक्षता बनाए रखने के लिए केंद्रों पर अतिरिक्त सुरक्षा बल भी तैनात किए गए हैं।

सुबह से ही परीक्षा केंद्रों के बाहर अभ्यर्थियों और उनके अभिभावकों की भीड़ देखी गई। छात्रों में परीक्षा को लेकर उत्साह और तनाव दोनों नजर आया, जबकि अभिभावक केंद्रों के बाहर खड़े होकर उनका हौसला बढ़ाते दिखाई दिए।

Feel like reacting? Express your views here!

Discover more from Town Post

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading