July 25, 2026
टाउन पोस्ट
सच्ची खबर, सही समय पर
अपराध

CHAKRADHARPUR : चक्रधरपुर में मानव तस्करी गिरोह का भंडाफोड़, होटल में छापेमारी कर 30 मजदूर व 6 नाबालिग मुक्त

CHAKRADHARPUR : चक्रधरपुर में मानव तस्करी गिरोह का भंडाफोड़, होटल में छापेमारी कर 30 मजदूर व 6 नाबालिग मुक्त

चक्रधरपुर : चक्रधरपुर थाना क्षेत्र में पुलिस और श्रम विभाग की संयुक्त टीम ने मानव तस्करी के एक बड़े गिरोह का पर्दाफाश करते हुए बड़ी कार्रवाई की है। शहर के होटल केटू में छापेमारी कर 30 महिला-पुरुष मजदूरों और 6 नाबालिग बच्चों को तस्करों के चंगुल से मुक्त कराया गया। सभी को कथित रूप से बंधुआ मजदूर बनाकर गुजरात ले जाने की तैयारी चल रही थी।

कार्रवाई के दौरान मजदूरों को ले जाने के लिए खड़ी राजलक्ष्मी ट्रेवल्स की बस को भी जब्त कर लिया गया। बताया जा रहा है कि पिछले कई दिनों से चक्रधरपुर के एसडीपीओ के नेतृत्व में लगातार छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है, जिसके तहत करीब 20 से 25 नाबालिग युवक-युवतियों को चक्रधरपुर रेलवे स्टेशन से मुक्त कराया जा चुका है।

छापेमारी दल में एसडीपीओ डॉ. सैयद मुस्तफा हाशमी, थाना प्रभारी अवधेश कुमार, परमेश्वर उरांव, राज किशोर तिवारी, बिरबल चौबे समेत पुलिस बल के जवान शामिल थे।

पुलिस ने मौके से गुजरात के मोरवी क्षेत्र निवासी दो मानव तस्करों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान 32 वर्षीय निकुंज गोविंद बोरसानिया और 34 वर्षीय कादिवार निलेश भाई जेयेन्द्र भाई के रूप में हुई है। दोनों आरोपियों के खिलाफ चक्रधरपुर थाना में विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। इसके बाद दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

Feel like reacting? Express your views here!

Discover more from Town Post

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading