JAMSHEDPUR : मानगो पेयजल परियोजना की अद्यतन स्थिति सार्वजनिक करे नगर निगम : सरयू राय

जमशेदपुर : जमशेदपुर पश्चिम के विधायक Saryu Roy ने मानगो नगर निगम के उप नगर आयुक्त को पत्र लिखकर मानगो पेयजल परियोजना की वर्तमान स्थिति पर चिंता जताई है। उन्होंने मांग की है कि निगम क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति और पेयजल परियोजना की अद्यतन स्थिति सार्वजनिक की जाए, ताकि परियोजना के संचालन में मौजूद त्रुटियों को दूर कर जलापूर्ति को नियमित बनाने के लिए ठोस कदम उठाए जा सकें।

सरयू राय ने अपने पत्र में कहा है कि नवंबर 2024 में दोबारा विधायक निर्वाचित होने के बाद उन्होंने मानगो नगर निगम, तत्कालीन उपायुक्त, नगर विकास विभाग तथा पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के सचिव से लेकर कार्यपालक अभियंता तक के साथ कई बैठकें की थीं। इसके साथ ही परियोजना क्षेत्र का निरीक्षण कर वास्तविक स्थिति का जायजा लिया गया था।

उन्होंने कहा कि पिछले पांच-छह वर्षों में परियोजना के सभी हिस्सों की स्थिति लगातार खराब हुई है। इंटेकवेल से लेकर वाटर ट्रीटमेंट प्लांट, पानी टंकियों के संचालन और लाभार्थियों के घरों तक पेयजल आपूर्ति की व्यवस्था अत्यंत असंतोषजनक हो गई है। इसे दुरुस्त करने के लिए सचिवालय स्तर से लेकर नगर निगम तक लगातार प्रयास किए गए, जिसके परिणामस्वरूप इंटेकवेल, वाटर ट्रीटमेंट प्लांट और पानी टंकियों के सुचारू संचालन के लिए विभिन्न क्षमता के मोटर पंप खरीदे गए।

पत्र में सरयू राय ने उल्लेख किया कि इंटेकवेल में छह से आठ फुट तक बालू जमा हो चुका है, जिससे मशीनों पर प्रतिकूल असर पड़ रहा है। बालू हटाने के लिए विधायक निधि से राशि आवंटित की गई। इसके अलावा इंटेकवेल में आने वाले नदी जल को मानवजनित गंदगी से बचाने के लिए वेल के दोनों ओर दीवार निर्माण हेतु भी विधायक निधि से धन उपलब्ध कराया गया।

उन्होंने कहा कि वाटर ट्रीटमेंट प्लांट से सभी क्षेत्रों में समानुपातिक जलापूर्ति सुनिश्चित करने पर सहमति बनी थी, लेकिन इसका प्रभावी क्रियान्वयन मानगो नगर निगम द्वारा नहीं किया गया। इसका परिणाम यह है कि आज भी जलापूर्ति अनियमित बनी हुई है। कई बड़े इलाकों तक पर्याप्त पेयजल नहीं पहुंच रहा है। कुछ क्षेत्रों में केवल पांच से दस मिनट तक ही पानी की आपूर्ति होती है, जबकि अधिकांश इलाकों में रात 12 बजे से दो बजे के बीच पानी आता है। उन्होंने इस स्थिति को चिंताजनक और हास्यास्पद बताया।

सरयू राय ने कहा कि मानगो नगर निगम चुनाव के बाद चुने गए जनप्रतिनिधियों द्वारा इस मुद्दे पर लगातार अलग-अलग बयान दिए जा रहे हैं। ऐसे में आवश्यक है कि मानगो नगर निगम प्रशासन पेयजल परियोजना और जलापूर्ति व्यवस्था की वास्तविक स्थिति सार्वजनिक करे, ताकि समस्याओं की पहचान कर उन्हें दूर करने की दिशा में प्रभावी कार्रवाई की जा सके।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

बिहार: एक घंटे की बारिश से सासाराम सदर अस्पताल में भरा पानी, आलोचनाओं का सिलसिला शुरू

पटना, 13 जून (आईएएनएस)। बिहार में भारी बारिश की पहली लहर ने भीषण गर्मी से राहत दिलाई, लेकिन इसने रोहतास जिले के सासाराम सदर...

केंद्र ने जयपुर पोलो ग्राउंड को सरकारी जमीन घोषित करने का नोटिस लगाया

नई दिल्ली, 13 जून (आईएएनएस)। आवास एवं शहरी मामलों के मंत्रालय ने शनिवार को दिल्ली रेस क्लब के पास स्थित जयपुर पोलो ग्राउंड में...

अभिमत

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

जमशेदपुर से पर्यावरण चेतना का 22-23 मई को होगा नया शंखनाद

बसंत कुमार सिंह ​सभ्यता के विकास और आधुनिकता की अंधी दौड़ में हमने जिन दो प्राकृतिक संपदाओं को सबसे अधिक दांव पर लगाया है, वे...

ज़िद

संपादक की पसंद

झारखंडः रामगढ़ में कोयले की बंद खदान में जहरीली गैस से चार युवकों की मौत

रामगढ़, 13 जून (आईएएनएस)। झारखंड के रामगढ़ जिले में कोयले की एक बंद खदान में अवैध उत्खनन के दौरान जहरीली गैस के रिसाव से...

जमशेदपुर सदर अस्पताल की व्यवस्थाओं पर उठे सवाल, महिला मरीज की मौत के बाद स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर बढ़ी चिंता

==परिजनों ने इलाज में लापरवाही का लगाया आरोप ==आईसीयू, डायलिसिस व अन्य सुविधाओं के संचालन को लेकर भी उठ रहे प्रश्न जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिले...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत