पूर्वी सिंहभूम जिला प्रशासन ने बोर्ड टॉपर्स को किया सम्मानित, उपायुक्त बोले- मेहनत और अनुशासन से मिलती है सफलता

जमशेदपुर : जिला प्रशासन की ओर से साकची स्थित रविंद्र भवन सभागार में जिला स्तरीय सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में वर्ष 2026 की बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले JAC, CBSE और ICSE बोर्ड के मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर उपायुक्त राजीव रंजन ने टॉपर्स को प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिह्न प्रदान कर उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

समारोह को संबोधित करते हुए उपायुक्त ने कहा कि विद्यार्थियों की सफलता उनके कठिन परिश्रम, अनुशासन और शिक्षकों व अभिभावकों के मार्गदर्शन का परिणाम है। उन्होंने छात्रों को निरंतर मेहनत करते हुए जीवन में आगे बढ़ने का संदेश दिया।

CBSE बोर्ड की 10वीं परीक्षा में श्रेया जनपना ने 98.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिला टॉपर बनने का गौरव हासिल किया। वहीं 12वीं साइंस में शायर दत्ता ने 97.6 प्रतिशत, बायो-साइंस में सालेहा परवीन ने 95.8 प्रतिशत, कॉमर्स में श्रेयांशी धाल ने 98.6 प्रतिशत और आर्ट्स में प्रज्ञा शर्मा ने 98 प्रतिशत अंक हासिल किए।

ICSE बोर्ड की 10वीं परीक्षा में हर्षित सिंघानिया ने 99.2 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। 12वीं साइंस में स्नेहाश्री बिस्वास ने 99.5 प्रतिशत तथा बायो-साइंस में शांभवी तिवारी ने शत-प्रतिशत यानी 100 प्रतिशत अंक हासिल किए। वहीं कॉमर्स में संध्या सरकार ने 98.75 प्रतिशत और आर्ट्स में स्नेहा दत्ता ने 98.25 प्रतिशत अंक प्राप्त किए।

JAC मैट्रिक परीक्षा में ओम कुमार ने 492 अंक यानी 98.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिला टॉपर बनने का गौरव हासिल किया। इसके अलावा शिप्रा प्रधान ने 488 अंक, गीता गोराई ने 486 अंक, उमेश मांडी, अनामिका महतो और कोयल रानी शाह ने 485 अंक प्राप्त किए। वहीं मोहन महतो, हेमा मन्ना और खुशी कुमारी को भी उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया।

JAC इंटरमीडिएट साइंस में कृष्णा रॉय और सक्षम मिश्रा ने संयुक्त रूप से 476 अंक यानी 95.2 प्रतिशत प्राप्त कर पहला स्थान हासिल किया। वहीं ओशिक कुमार चौधरी ने 474 अंक, खुशबू साव ने 469 अंक, विकास दास और साधना कुमारी ने 467 अंक तथा आशु पटेल ने 93 प्रतिशत अंक प्राप्त किए।

JAC इंटरमीडिएट कॉमर्स में कृती कुमारी ने 451 अंक यानी 90.2 प्रतिशत प्राप्त कर जिला टॉपर बनने का गौरव हासिल किया। वहीं दीपा पात्रा ने 447 अंक, साजिद अंसारी ने 442 अंक, साधना कुमारी ने 439 अंक और अदिति सिंह ने 438 अंक प्राप्त किए।

JAC इंटरमीडिएट आर्ट्स में रेखा कुमारी ने 468 अंक यानी 93.6 प्रतिशत प्राप्त कर पहला स्थान हासिल किया। वहीं प्रज्ञा कुमारी और सिंदूरा दास ने 460 अंक, पूजा कुमारी ने 459 अंक तथा असिम कुमार महतो और सरस्वती गोराई ने 455 अंक प्राप्त किए। प्रिया सोय मुर्मू और संध्या कुमारी ने भी 90 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल किए।

उपायुक्त ने सभी सफल विद्यार्थियों, उनके अभिभावकों और शिक्षकों को बधाई देते हुए कहा कि जिले के मेधावी छात्र-छात्राएं आने वाले समय में राज्य और देश का नाम रोशन करेंगे। कार्यक्रम में अनुमंडल पदाधिकारी धालभूम, डीटीओ, जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला शिक्षा अधीक्षक, शिक्षा विभाग के अन्य पदाधिकारी, विभिन्न विद्यालयों के प्राचार्य, शिक्षक, अभिभावक और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद थे।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

फर्जी हस्ताक्षर मामले में अभिषेक बनर्जी को फिर सीआईडी का समन, 14 जून को दोबारा होगी पूछताछ

कोलकाता, 13 जून (आईएएनएस)। तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के महासचिव और लोकसभा सांसद अभिषेक बनर्जी को फर्जी हस्ताक्षर मामले में पश्चिम बंगाल पुलिस के आपराधिक...

झारखंड: रामगढ़ में एक कोयला खदान में जहरीली गैस सूंघने से चार लोगों की मौत

रामगढ़ (झारखंड), 13 जून (आईएएनएस)। झारखंड के रामगढ़ जिले में एक बंद पड़ी कोयला खदान में अवैध खनन के दौरान जहरीली गैस सूंघने से...

अभिमत

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

जमशेदपुर से पर्यावरण चेतना का 22-23 मई को होगा नया शंखनाद

बसंत कुमार सिंह ​सभ्यता के विकास और आधुनिकता की अंधी दौड़ में हमने जिन दो प्राकृतिक संपदाओं को सबसे अधिक दांव पर लगाया है, वे...

ज़िद

संपादक की पसंद

पश्चिम बंगाल के एक प्राइवेट स्कूल से 1.44 करोड़ रुपए जब्त, दो लोग गिरफ्तार

कोलकाता, 11 जून (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले में एक स्कूल से 1.44 करोड़ रुपए की नकदी बरामद हुई है। पुलिस...

उत्तर प्रदेश: अवैध कॉलोनियों पर प्रशासन का एक्शन, पीलीभीत में चला बुलडोजर

पीलीभीत, 11 जून (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले में प्रशासन ने अवैध कॉलोनियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए मुड़ई पनिया गांव स्थित...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत