सरायकेला गैरेज चौक सड़क हादसे में घायल अधिवक्ता मनोरंजन महापात्र का रांची रिम्स में इलाज के दौरान निधन

बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने दी श्रद्धांजलि, दुवानसाही के थे मूल निवासी

सरायकेला: सरायकेला थाना क्षेत्र के गैरेज चौक के समीप हुए सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल अधिवक्ता मनोरंजन महापात्र उर्फ विमलु का सोमवार देर रात रांची स्थित रिम्स में इलाज के दौरान निधन हो गया। टीएमएच से बेहतर इलाज के लिए उन्हें रांची भेजा गया था।

उनकी मृत्यु की खबर मिलते ही अधिवक्ता समुदाय और बार एसोसिएशन में शोक की लहर दौड़ गई। पोस्टमार्टम के बाद मंगलवार शाम करीब पांच बजे उनका पार्थिव शरीर सरायकेला लाया जाएगा।

जानकारी के अनुसार, दुवानसाही निवासी अधिवक्ता मनोरंजन महापात्र शुक्रवार को पट्टनायक टोला स्थित अपने एक रिश्तेदार के घर आयोजित मृत्यु भोज में शामिल होने गए थे।

परिवार के सदस्यों को वहीं छोड़कर वह शाम के समय मोटरसाइकिल से साप्ताहिक हाट की ओर घूमने निकले थे।

बताया जाता है कि शाम करीब छह बजे हाट से लौटते समय गैरेज चौक के पास विपरीत दिशा से आ रहे एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि वह सड़क पर दूर जा गिरे और उनके सिर में गंभीर चोटें आईं।

घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें टाटा मेन हॉस्पिटल (टीएमएच) रेफर कर दिया गया।

टीएमएच में उन्हें क्रिटिकल केयर यूनिट (सीसीयू) में भर्ती कर इलाज किया जा रहा था। हालत में अपेक्षित सुधार नहीं होने पर परिजन सोमवार को उन्हें रांची के रिम्स ले गए, जहां देर रात करीब 12 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली।

अधिवक्ता मनोरंजन महापात्र के निधन पर सरायकेला बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों और सदस्यों ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है। उनके निधन को अधिवक्ता समाज के लिए अपूरणीय क्षति बताया गया है। परिवार, रिश्तेदार और मित्रों में शोक की लहर है।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

देश-विदेश के बिहारियों को राज्य के विकास से जोड़ने के लिए विशेष डिजिटल प्लेटफॉर्म का शुभारंभ

पटना, 9 जून (आईएएनएस)। बिहार सरकार के सूचना प्रावैधिकी विभाग ने दुनिया भर में रह रहे बिहार के लोगों को राज्य के विकास, नवाचार...

सिद्धिविनायक मंदिर परिसर में बनेगी अंडरग्राउंड पार्किंग, 500 करोड़ रुपए की परियोजना को मिली रफ्तार

मुंबई, 9 जून (आईएएनएस)। सिद्धिविनायक मंदिर के चेयरमैन सदा सरवणकर ने बताया कि 500 करोड़ रुपए का रिडेवलपमेंट प्लान कई चरणों में पूरा किया...

अभिमत

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

जमशेदपुर से पर्यावरण चेतना का 22-23 मई को होगा नया शंखनाद

बसंत कुमार सिंह ​सभ्यता के विकास और आधुनिकता की अंधी दौड़ में हमने जिन दो प्राकृतिक संपदाओं को सबसे अधिक दांव पर लगाया है, वे...

ज़िद

संपादक की पसंद

पटियाला हाउस कोर्ट ने चार संदिग्ध आतंकियों की पुलिस हिरासत चार दिन और बढ़ाई

नई दिल्ली, 6 जून (आईएएनएस)। दिल्ली की पटियाला हाउस अदालत ने पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी और संगठित आपराधिक नेटवर्क से कथित संबंध रखने के...

रांची : 17 साल पुराने आचार संहिता उल्लंघन मामले में हेलीकॉप्टर पायलट को राहत

गढ़वा, 6 जून (आईएएनएस)। वर्ष 2009 के लोकसभा चुनाव के दौरान दर्ज आचार संहिता उल्लंघन के एक पुराने मामले में अदालत ने हेलीकॉप्टर पायलट...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत