‘ऑपरेशन प्रहार’ : जमशेदपुर के मानगो क्षेत्र से 38 पुड़िया ब्राउन शुगर समेत तस्कर गिरफ्तार

जमशेदपुर : ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत सोमवार को मानगो पुलिस को सफलता मिली। पुलिस ने एक कथित मादक पदार्थ तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके पास से 38 पुड़िया ब्राउन शुगर बरामद की है।

पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि ओलडीह थाना क्षेत्र के रीत कॉलोनी स्थित सिंधु कानू आवासीय विद्यालय के पीछे मैदान में कुछ युवक अवैध मादक पदार्थों की खरीद-बिक्री के लिए जुटे हुए हैं। सूचना की गंभीरता को देखते हुए सिटी एसपी के निर्देशन में पटमदा डीएसपी दयानंद कुमार के नेतृत्व में एक विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया।

छापेमारी के दौरान पुलिस ने एक संदिग्ध युवक को गिरफ्तार किया। उसकी तलाशी लेने पर उसके पास से 3.71 ग्राम वजन की 38 पुड़िया ब्राउन शुगर बरामद हुई। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह कपाली क्षेत्र से ब्राउन शुगर लाकर स्थानीय स्तर पर इसकी बिक्री करता था।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान 26 वर्षीय संदीप कुमार पांडेय के रूप में हुई है, जो सरायकेला-खरसावां जिले के कपाली थाना क्षेत्र अंतर्गत जेवियर स्कूल के समीप तामोलिया का निवासी है। पुलिस ने उसके पास से पहचान पत्र और अन्य दस्तावेजों से भरा एक पर्स भी जब्त किया है।

इस संबंध में ओलडीह थाना में नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस (एनडीपीएस) अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस अब इस अवैध कारोबार के नेटवर्क और इसमें शामिल अन्य लोगों की पहचान के लिए जांच कर रही है।

छापेमारी दल में पटमदा डीएसपी दयानंद कुमार, ओलडीह थाना प्रभारी शारिक अली, अवर निरीक्षक रविंद्र पांडेय, अभिषेक कुमार, विजय कुमार, सहायक अवर निरीक्षक अखिलेश प्रसाद तथा रिजर्व बल के जवान शामिल थे।

पुलिस ब्राउन शुगर तस्करों के खिलाफ लगातार अभियान चला रही है। साथ ही यह भी कहा कि यह अभियान लगातार चलता रहेगा।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

श्री अकाल तख्त साहिब के फैसले पर सुखजिंदर सिंह रंधावा का केजरीवाल पर निशाना, बोले- क्या सीएम भगवंत मान से इस्तीफा मांगेंगे?

चंडीगढ़, 15 जून (आईएएनएस)। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को अकाल तख्त द्वारा धार्मिक कदाचार का दोषी घोषित किए जाने के बाद इस मुद्दे...

बिहार के मंत्री निशांत कुमार की पटना में ललन सिंह से हुई मुलाकात

पटना, 15 जून (आईएएनएस)। पटना में सोमवार को एक दिलचस्प राजनीतिक घटना देखने को मिली, जब बिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार और केंद्रीय...

अभिमत

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

ज़िद

संपादक की पसंद

रांची में स्वर्णकार समाज का महाजुटान आज

रांची में आज स्वर्णकार समाज का महाजुटान आयोजित होगा। कार्यक्रम में 17 सूत्रीय संकल्प पत्र, राजनीतिक भागीदारी और समाज के विकास से जुड़े मुद्दों पर चर्चा होगी।

फर्जी हस्ताक्षर मामले में अभिषेक बनर्जी को फिर सीआईडी का समन, 14 जून को दोबारा होगी पूछताछ

कोलकाता, 13 जून (आईएएनएस)। तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के महासचिव और लोकसभा सांसद अभिषेक बनर्जी को फर्जी हस्ताक्षर मामले में पश्चिम बंगाल पुलिस के आपराधिक...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत