September 3, 2026
टाउन पोस्ट
सच्ची खबर, सही समय पर
जमशेदपुर

JAMSHEDPUR : बिष्टुपुर के नेताली होटल में भीषण आग, सिलेंडर फटने से मची दहशत

JAMSHEDPUR : बिष्टुपुर के नेताली होटल में भीषण आग, सिलेंडर फटने से मची दहशत

जमशेदपुर : शहर के बिष्टुपुर थाना क्षेत्र स्थित चैंबर्स ऑफ कॉमर्स के समीप नेताली होटल में शनिवार तड़के भीषण आग लग गई। घटना सुबह करीब 4 बजे की बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार, आग लगने के दौरान होटल में रखा गैस सिलेंडर अचानक फट गया, जिससे आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। सिलेंडर फटने की तेज आवाज से आसपास के इलाके में दहशत फैल गई और लोग घरों से बाहर निकल आए।

घटना की सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि तब तक होटल में रखा पूरा सामान जलकर खाक हो चुका था।

बताया जा रहा है कि इस घटना में होटल संचालक को करीब दो लाख रुपये का नुकसान हुआ है। फिलहाल अग्निशमन विभाग आग लगने के कारणों की जांच में जुटा है।

  • टाउन पोस्ट एक स्वतंत्र और विश्वसनीय समाचार पोर्टल है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा खबरें पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

न्यूज़लेटर

हर सुबह की बड़ी खबरें, सीधे आपके इनबॉक्स में

टाउन पोस्ट का न्यूज़लेटर सब्सक्राइब करें — कोई स्पैम नहीं, बस ज़रूरी खबरें।

हम आपकी जानकारी को सुरक्षित रखते हैं। कभी भी अनसब्सक्राइब करें।

धन्यवाद! कृपया सब्सक्रिप्शन की पुष्टि के लिए अपना ईमेल जांचें।

हमें फॉलो करें

ताज़ा खबरों और अपडेट के लिए हमें सोशल मीडिया पर फॉलो करें।

Feel like reacting? Express your views here!

Discover more from Town Post

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading