छोटागोविंदपुर में ब्राह्मण समाज भवन का भूमि पूजन संपन्न, विधायक मंगल कालिंदी ने रखी आधारशिला

जमशेदपुर : अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज की वर्षों पुरानी मांग आखिरकार पूरी होने की दिशा में आगे बढ़ गई। समाज की सामाजिक और सांस्कृतिक गतिविधियों को मजबूती देने के उद्देश्य से विधायक मंगल कालिंदी की विधायक निधि से छोटागोविंदपुर में बनने वाले नए भवन का भूमि पूजन गुरुवार को वैदिक मंत्रोच्चार और पूरे विधि-विधान के साथ संपन्न हुआ।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद विधायक मंगल कालिंदी ने शिलापट्ट का अनावरण कर भवन निर्माण कार्य की आधारशिला रखी। इस मौके पर उन्होंने कहा कि ब्राह्मण समाज की लंबे समय से चली आ रही जायज मांग को आज धरातल पर उतारते हुए उन्हें बेहद खुशी हो रही है। उन्होंने कहा कि यह भवन सिर्फ ईंट और पत्थरों का ढांचा नहीं होगा, बल्कि समाज की एकता, सांस्कृतिक गतिविधियों और सामाजिक विकास का केंद्र बनेगा। इससे समाज के विभिन्न कार्यक्रमों और रचनात्मक गतिविधियों के आयोजन में काफी सहूलियत मिलेगी।

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला परिषद सदस्य डॉ. परितोष सिंह, नवमी सिंह और सतवीर सिंह बग्गा भी उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए महत्वपूर्ण कदम बताया।

भवन निर्माण कार्य शुरू होने पर अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज के प्रबुद्ध लोगों और सदस्यों ने विधायक मंगल कालिंदी के प्रति आभार व्यक्त किया

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

SIR-2026: जमशेदपुर पूर्वी और पश्चिमी के अपार्टमेंट परिसरों में 14 जून को लगेगा मतदाता मैपिंग विशेष शिविर

जमशेदपुर : मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR)-2026 के तहत 48-जमशेदपुर पूर्वी और 49-जमशेदपुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्रों में छूटे हुए मतदाताओं की पहचान और...

विजिलेंस की कार्रवाई, जारपाडा पुलिस स्टेशन में तैनात एएसआई रिश्वत लेते रंगेहाथों गिरफ्तार

भुवनेश्वर, 13 जून (आईएएनएस)। ओडिशा के अंगुल जिले स्थित जारपाडा पुलिस स्टेशन में तैनात असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर (एएसआई) सीता नायक को रिश्वत लेते हुए...

अभिमत

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

जमशेदपुर से पर्यावरण चेतना का 22-23 मई को होगा नया शंखनाद

बसंत कुमार सिंह ​सभ्यता के विकास और आधुनिकता की अंधी दौड़ में हमने जिन दो प्राकृतिक संपदाओं को सबसे अधिक दांव पर लगाया है, वे...

ज़िद

संपादक की पसंद

2029 की तैयारियों के लिए बुलाई गई इंडिया ब्लॉक की बैठक, राहुल गांधी के नेतृत्व पर कोई सवाल नहीं: संजय राउत

नई दिल्ली, 8 जून (आईएएनएस)। दिल्ली में आयोजित इंडिया ब्लॉक की अहम बैठक से पहले शिवसेना (यूबीटी) नेता और सांसद संजय राउत ने विपक्षी...

मानसून से पहले सेंट्रल रेलवे की बड़ी तैयारी, 117 जलभराव पॉइंट चिन्हित : सीपीआरओ स्वप्निल नीला

मुंबई, 13 जून (आईएएनएस)। सेंट्रल रेलवे ने मानसून से पहले मुंबई मंडल में तैयारी तेज कर दी है। सीपीआरओ स्वप्निल नीला ने बताया कि...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत