July 26, 2026
टाउन पोस्ट
सच्ची खबर, सही समय पर
जमशेदपुर

JAMSHEDPUR : मानगो गुरुद्वारा रोड कालीघाट के पास स्वर्णरेखा नदी में मिला अज्ञात युवक का शव, इलाके में फैली सनसनी

JAMSHEDPUR : मानगो गुरुद्वारा रोड कालीघाट के पास स्वर्णरेखा नदी में मिला अज्ञात युवक का शव, इलाके में फैली सनसनी

जमशेदपुर : मानगो थाना क्षेत्र स्थित गुरुद्वारा रोड के कालीघाट के पास गुरुवार सुबह स्वर्णरेखा नदी में एक अज्ञात युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की उम्र करीब 18 वर्ष बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार सुबह नदी में नहाने गए स्थानीय लोगों ने पानी में शव तैरता देखा। इसके बाद घटना की सूचना तुरंत मानगो थाना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नदी से बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पुलिस के मुताबिक शव लगभग तीन दिन पुराना प्रतीत हो रहा है और अब तक उसकी पहचान नहीं हो सकी है। प्रारंभिक जांच में यह बात भी सामने आई है कि युवक के दोनों हाथों में चप्पल थी, जिसके कारण मामला संदिग्ध माना जा रहा है।

आशंका जताई जा रही है कि युवक का शव नदी में किसी अन्य स्थान से बहकर यहां पहुंचा हो। फिलहाल पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और शव की पहचान कराने के प्रयास तेज कर दिए गए हैं।

Feel like reacting? Express your views here!

Discover more from Town Post

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading