July 30, 2026
टाउन पोस्ट
सच्ची खबर, सही समय पर
झारखंड

WEST SINGHBHUM : पश्चिम सिंहभूम जिले के पांडरासाली के बासाहातु में बुजुर्ग ने फांसी लगाकर दी जान

WEST SINGHBHUM : पश्चिम सिंहभूम जिले के पांडरासाली के बासाहातु में बुजुर्ग ने फांसी लगाकर दी जान

चाईबासा : पश्चिम सिंहभूम जिले के पांडरासाली ओपी क्षेत्र के बासाहातु गांव में 85 वर्षीय बुजुर्ग मरकंडो हाइबुरू ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि उनकी मानसिक स्थिति पिछले कुछ दिनों से ठीक नहीं थी।

जानकारी के अनुसार मरकंडो हाइबुरू शुक्रवार दोपहर घर से निकले थे। शाम करीब 5 बजे जब कुछ ग्रामीण जंगल की ओर गए, तो उन्होंने उन्हें पेड़ से फंदे के सहारे लटका हुआ देखा। घटना की सूचना तत्काल परिजनों को दी गई। परिजन मौके पर पहुंचे और शव को फंदे से उतारकर घर ले आए।

शनिवार सुबह मामले की जानकारी पांडरासाली ओपी पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।

परिजनों ने बताया कि उम्र अधिक होने और मानसिक संतुलन ठीक नहीं रहने के कारण वे परेशान रहते थे। आशंका जताई जा रही है कि इसी वजह से उन्होंने रस्सी के सहारे पेड़ से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

Feel like reacting? Express your views here!

Discover more from Town Post

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading