सरायकेला खरवावां जिले के छोटा गम्हरिया में वात्सल्य बालिका गृह से दो बच्चियां फरार, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

गम्हरिया : गम्हरिया प्रखंड के छोटा गम्हरिया स्थित वात्सल्य बालिका गृह से मंगलवार देर शाम दो बच्चियों के दीवार फांदकर फरार हो जाने से प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया। लापता बच्चियां पटमदा और कुचाई के दलभंगा क्षेत्र की रहने वाली बताई जा रही हैं। मामले को लेकर जिला कल्याण पदाधिकारी संतोष ठाकुर ने गम्हरिया थाना में सनहा दर्ज कराया है।

घटना की सूचना मिलते ही मंगलवार देर रात तक एसडीपीओ अभिनव भारद्वाज के नेतृत्व में पुलिस टीम ने विभिन्न इलाकों में बच्चियों की तलाश में अभियान चलाया। हालांकि समाचार लिखे जाने तक दोनों बच्चियों का कोई सुराग नहीं मिल सका था।

इधर, इस घटना के बाद वात्सल्य बालिका गृह की सुरक्षा व्यवस्था और संचालक की कार्यशैली पर भी सवाल उठने लगे हैं। स्थानीय स्तर पर यह चर्चा है कि बच्चियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने में लापरवाही बरती गई, जिसके कारण यह घटना संभव हो सकी।

पुलिस और प्रशासन की ओर से बच्चियों की तलाश लगातार जारी है। उनके घरों और आसपास के क्षेत्रों में भी रेस्क्यू अभियान चलाया जा रहा है। इस घटना ने बालिका गृहों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गंभीर चिंताएं खड़ी कर दी हैं।

गौरतलब है कि झारखंड राज्य बाल संरक्षण संस्थान के अंतर्गत जन सहभागी विकास केंद्र, सरायकेला द्वारा इस वात्सल्य बालिका गृह का संचालन किया जाता है।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

केरल के मुख्यमंत्री वीडी सतीशन ने दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से की मुलाकात

नई दिल्ली, 27 मई (आईएएनएस)। केरल के मुख्यमंत्री वीडी सतीशन ने बुधवार को नई दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की।...

असम: सेना की रेड शील्ड डिवीजन का ‘अग्निवीर प्रिपेयर्डनेस प्रोग्राम’, युवाओं में दिखा उत्साह

गुवाहाटी, 27 मई (आईएएनएस)। इंडियन आर्मी की रेड शील्ड डिवीजन ने बुधवार को असम के चराइदेव जिले में युवाओं को सेना में भर्ती के...

अभिमत

जमशेदपुर से पर्यावरण चेतना का 22-23 मई को होगा नया शंखनाद

बसंत कुमार सिंह ​सभ्यता के विकास और आधुनिकता की अंधी दौड़ में हमने जिन दो प्राकृतिक संपदाओं को सबसे अधिक दांव पर लगाया है, वे...

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

संपादक की पसंद

ग्रुप लोन के दबाव में युवक ने की आत्महत्या

गिरिडीह के रसनजोरी गांव में ग्रुप लोन और किस्तों के दबाव से परेशान युवक मीतन दास ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

यूपी में अलग-अलग सड़क हादसों में 9 लोगों की मौत, कई लोग घायल

बाराबंकी/उन्नाव, 26 मई (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश में सोमवार-मंगलवार की मध्यरात्रि और मंगलवार तड़के दो बड़े सड़क हादसों में चार श्रद्धालुओं समेत कुल 9 लोगों...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत