August 10, 2026
टाउन पोस्ट
सच्ची खबर, सही समय पर
भारत

CUET-UG 2026 : बकरीद की छुट्टियों के कारण 28 मई की परीक्षा स्थगित, नई तारीख जल्द घोषित होगी

CUET-UG 2026 : बकरीद की छुट्टियों के कारण 28 मई की परीक्षा स्थगित, नई तारीख जल्द घोषित होगी

नई दिल्ली : राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने बकरीद (ईद-उल-अजहा) की छुट्टी की तारीख में बदलाव को देखते हुए 28 मई 2026 को आयोजित होने वाली CUET-UG 2026 परीक्षा को स्थगित कर दिया है। यह परीक्षा दोनों पालियों में आयोजित की जानी थी। एजेंसी ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा की नई तिथियों की घोषणा बाद में की जाएगी।

एनटीए ने रविवार को जारी सार्वजनिक सूचना में बताया कि यह निर्णय कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग (DoPT) द्वारा 22 मई 2026 को जारी आदेश के बाद लिया गया है, जिसमें बकरीद अवकाश की संशोधित तारीख का उल्लेख किया गया था।

नोटिस में कहा गया है, “पांच मई 2026 के सार्वजनिक नोटिस के संदर्भ में यह सूचित किया जाता है कि 28 मई 2026 को दोनों पालियों में निर्धारित CUET-UG 2026 परीक्षा स्थगित की जाती है।”

एजेंसी ने अभ्यर्थियों को सलाह दी है कि वे परीक्षा से जुड़ी सभी ताजा जानकारियों के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर नियमित रूप से नजर बनाए रखें। साथ ही किसी भी सहायता या जानकारी के लिए एनटीए हेल्पडेस्क से संपर्क करने को कहा गया है।

गौरतलब है कि CUET-UG देशभर के केंद्रीय विश्वविद्यालयों और अन्य भाग लेने वाले उच्च शिक्षण संस्थानों में स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आयोजित की जाने वाली प्रमुख प्रवेश परीक्षा है। परीक्षा स्थगित होने से लाखों छात्रों के परीक्षा कार्यक्रम और तैयारी पर असर पड़ सकता है।

Feel like reacting? Express your views here!

Discover more from Town Post

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading