August 10, 2026
टाउन पोस्ट
सच्ची खबर, सही समय पर
झारखंड

वीर सावरकर महान स्वतंत्रता सेनानी थे, उनकी देशभक्ति सदा प्रेरणा देगी : जयश्री बोदरा

वीर सावरकर महान स्वतंत्रता सेनानी थे, उनकी देशभक्ति सदा प्रेरणा देगी : जयश्री बोदरा

वीर सावरकर जयंती पर सरायकेला के नुवागांव में कार्यक्रम, निबंध और भाषण प्रतियोगिता

सरायकेला : युवा एवं खेल मंत्रालय के सहयोग से ‘मेरा युवा भारत’ सरायकेला-खरसावां की ओर से नुवागांव पंचायत भवन में वीर विनायक दामोदर सावरकर की जयंती श्रद्धा और गरिमा के साथ मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ स्थानीय मुखिया जयश्री बोदरा ने दीप प्रज्वलित कर किया।

इस अवसर पर उपस्थित युवाओं और ग्रामीणों को संबोधित करते हुए मुखिया जयश्री बोदरा ने कहा कि वीर सावरकर महान स्वतंत्रता सेनानी थे, जिन्होंने देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया। उन्होंने बताया कि वर्ष 1904 में सावरकर ने ‘अभिनव भारत’ नामक क्रांतिकारी संगठन की स्थापना की थी। उनके क्रांतिकारी विचारों से ब्रिटिश शासन इतना भयभीत हो गया था कि उन्हें काला पानी जैसी कठोर और अमानवीय सजा दी गई। उन्होंने कहा कि वीर सावरकर का संघर्ष और राष्ट्रभक्ति आज के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है।

जयंती समारोह के दौरान युवाओं के बीच निबंध और भाषण प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में स्थानीय बच्चों और युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा वीर सावरकर के विचारों और योगदान पर अपने विचार रखे। प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को मुख्य अतिथियों एवं गणमान्य लोगों द्वारा पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से मुकेश कुमार पांडे, पूर्व मुखिया सुधीर चंद्र बोदरा समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण और युवा उपस्थित थे।

Feel like reacting? Express your views here!

Discover more from Town Post

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading