August 10, 2026
टाउन पोस्ट
सच्ची खबर, सही समय पर
झारखंड

शहीद निर्मल महतो के शहादत दिवस पर झामुमो नेताओं ने दी श्रद्धांजलि, संघर्ष और बलिदान को किया याद

शहीद निर्मल महतो के शहादत दिवस पर झामुमो नेताओं ने दी श्रद्धांजलि, संघर्ष और बलिदान को किया याद

गम्हरिया: झारखंड अलग राज्य आंदोलन के प्रमुख नेता और वीर शहीद निर्मल महतो के शहादत दिवस पर शनिवार को गम्हरिया में झामुमो नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान नेताओं ने निर्मल महतो के संघर्ष, विचारों और झारखंड के लिए दिए गए बलिदान को याद किया।

झामुमो जिला संगठन सचिव अमृत महतो के नेतृत्व में दुर्गा पूजा मैदान स्थित शहीद निर्मल महतो की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। कार्यकर्ताओं ने उनके बताए रास्ते पर चलने और झारखंड के विकास के लिए समर्पित होकर काम करने का संकल्प लिया।

मौके पर झामुमो केंद्रीय कार्यकारिणी सदस्य गणेश चौधरी और गणेश महाली ने कहा कि झारखंड के विकास में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण है। युवाओं को आगे आकर राज्य के विकास और जनहित के कार्यों में योगदान देना चाहिए। गणेश महाली ने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में आदिवासी-मूलवासियों के हितों और अधिकारों को लेकर लगातार काम किया जा रहा है।

झामुमो जिलाध्यक्ष डॉ. शुभेंदु महतो ने कहा कि शहीद निर्मल महतो ने झारखंड के अधिकार और पहचान के लिए अपना जीवन न्योछावर कर दिया। उनके विचार आज भी पार्टी के कार्यकर्ताओं और युवाओं के लिए प्रेरणा हैं। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से निर्मल महतो के आदर्शों को अपनाने तथा झारखंड के विकास और जनहित के मुद्दों पर एकजुट होकर काम करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में जिला संगठन सचिव अमृत महतो, नगर अध्यक्ष वीरेंद्र प्रधान, प्रखंड अध्यक्ष भोमरा मांझी, एच. मार्डी, जिला सह सचिव जगदीश महतो, भोंदा बेसरा, युवा नेता सन्नी सिंह, खोखन महतो, शंकर मुखी, मंगल मांझी, राजेश गोप, सरोज मुखर्जी समेत बड़ी संख्या में झामुमो कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे।

Feel like reacting? Express your views here!

Discover more from Town Post

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading