पूर्वी सिंहभूम के हल्दीपोखर हाट से घर लौट रहे युवक की लू लगने से मौत

जमशेदपुर : भीषण गर्मी और तेज लू का असर अब जनजीवन पर भारी पड़ने लगा है। शनिवार को पूर्वी सिंहभूम जिले के पोटका प्रखंड क्षेत्र में तापमान 42 डिग्री के पार पहुंच गया। इसी बीच हल्दीपोखर साप्ताहिक हाट से घर लौट रहे एक व्यक्ति की लू लगने से मौत हो गई।

मृतक की पहचान मोहन सरदार के रूप में हुई है। उनकी उम्र करीब 30 वर्ष बताई जा रही है। वह माटियाल गांव के निवासी थे। जानकारी के अनुसार मोहन सरदार शनिवार को हल्दीपोखर हाट से जरूरी सामान खरीदकर अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान लागुरासाईं गांव के पास उन्हें लू लग गई, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही कोवाली थाना प्रभारी मुकेश कुमार साव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने देर रात शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एमजीएम अस्पताल जमशेदपुर भेज दिया।

क्षेत्र में लगातार बढ़ रही गर्मी और लू को लेकर लोगों में चिंता का माहौल है। प्रशासन द्वारा लोगों से दोपहर के समय अनावश्यक बाहर नहीं निकलने और पर्याप्त पानी पीने की अपील की जा रही है।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

बेंगलुरु: एमबीबीएस सीट दिलाने के नाम पर 1.40 करोड़ की ठगी, डॉक्टर समेत दो के खिलाफ केस दर्ज

बेंगलुरु, 10 जून (आईएएनएस)। कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में एमबीबीएस की मैनेजमेंट कोटा सीट दिलाने का झांसा देकर एक दंपति से 1.40 करोड़ रुपए...

एमजीएम थाना क्षेत्र के तुरियाबेड़ा में घरेलू विवाद बना हत्या की वजह, पत्नी को खलबट्टे से मार डाला, पति हिरासत में

जमशेदपुर : घरेलू विवाद और असफल दूसरी शादियों के कारण लगातार हत्या और गंभीर हिंसा की घटनाएं सामने आ रही हैं। जमशेदपुर के एमजीएम...

अभिमत

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

जमशेदपुर से पर्यावरण चेतना का 22-23 मई को होगा नया शंखनाद

बसंत कुमार सिंह ​सभ्यता के विकास और आधुनिकता की अंधी दौड़ में हमने जिन दो प्राकृतिक संपदाओं को सबसे अधिक दांव पर लगाया है, वे...

ज़िद

संपादक की पसंद

तेलंगाना के मुख्यमंत्री ने बीआरएस और भाजपा को उनके प्रदर्शन पर बहस करने की चुनौती दी

हैदराबाद, 8 जून (आईएएनएस)। तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी ने सोमवार को कहा कि वह पिछले 30 महीनों के दौरान अपनी सरकार के...

परिवर्तन को स्थायी बनाने के लिए शिक्षा में बदलाव जरूरी : गोविंद देव गिरि महाराज

कोलकाता, 7 जून (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल में श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के ट्रस्टी और कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरि महाराज ने स्कूलों के इतिहास...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत