खान सर और रौशन आनंद के बीच चल रहे विवाद से शिक्षा की छवि को नुकसान: गुरु रहमान

पटना, 8 जून (आईएएनएस)। बिहार की राजधानी पटना में खान सर और ज्ञान बिंदु कोचिंग के संचालक रौशन आनंद के बीच चल रहे विवाद को लेकर गुरु रहमान ने कड़ी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि कोचिंग से जुड़े विवाद और शिक्षकों के बीच चल रही खींचतान से शिक्षा की छवि को नुकसान पहुंच रहा है और छात्रों को इससे सबसे ज्यादा प्रभावित होना पड़ रहा है। उन्होंने छात्रों से अपील की कि वे विवादों से दूर रहकर केवल अपनी पढ़ाई पर ध्यान दें।

गुरु रहमान ने कहा कि अपने लंबे शैक्षणिक करियर में उन्होंने कई बदलाव देखे हैं, लेकिन हाल के वर्षों में पटना में कोचिंग क्षेत्र में जिस तरह की स्थिति बनी है, वह पहले कभी नहीं देखी गई। उन्होंने कहा कि दो शिक्षकों के बीच प्रतिस्पर्धा और विवाद के कारण पूरा सिस्टम प्रभावित हो रहा है, जिसे वे दुखद और शर्मनाक मानते हैं।

उनका कहना है कि अब टीचरों को कोचिंग माफिया कहा जा रहा है। गुरु शब्द कलंकित हो गया है। उन्होंने यह भी कहा कि भारत में गुरु परंपरा हमेशा सम्मानित रही है, लेकिन वर्तमान में गुरु की अवधारणा को लेकर जिस तरह की बहस और विवाद सामने आ रहे हैं, वे गलत हैं।

गुरु रहमान ने कोचिंग संस्थानों में चल रहे विवादों पर कानूनी कार्रवाई की मांग का समर्थन करते हुए कहा कि यदि किसी ने गलत किया है तो उसके खिलाफ निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और दोषी पाए जाने पर सख्त कार्रवाई भी होनी चाहिए, ताकि व्यवस्था पर लोगों का विश्वास बना रहे। उन्होंने कहा कि यदि किसी पर आरोप सिद्ध होते हैं, तो कानून के अनुसार कार्रवाई आवश्यक है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं दोबारा न हों।

उनका कहना है कि रौशन आनंद ने गलती की तो जेल गए, अब खान सर के खिलाफ मामला दर्ज हुआ है तो उन्हें भी जेल जाना चाहिए।

उन्होंने छात्रों से अपील कि वे किसी भी शिक्षक या कोचिंग विवाद से खुद को प्रभावित न होने दें। जिंदाबाद-मुर्दाबाद के नारों से दूर रहे और अपने भविष्य पर ध्यान दें। उन्होंने कहा कि विवादों और नकारात्मक माहौल से दूर रहकर ही छात्र अपने जीवन में आगे बढ़ सकते हैं और सफलता प्राप्त कर सकते हैं।

डीकेपी

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

गुजरात: अहमदाबाद में पीएमएवाई योजना के तहत 21,000 से अधिक किफायती आवासों का निर्माण पूरा हुआ

अहमदाबाद, 8 जून (आईएएनएस)। अहमदाबाद नगर निगम (एएमसी) ने आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को 21,000 से अधिक किफायती घरों का निर्माण पूरा करके...

तेलंगाना के मुख्यमंत्री ने बीआरएस और भाजपा को उनके प्रदर्शन पर बहस करने की चुनौती दी

हैदराबाद, 8 जून (आईएएनएस)। तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी ने सोमवार को कहा कि वह पिछले 30 महीनों के दौरान अपनी सरकार के...

अभिमत

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

जमशेदपुर से पर्यावरण चेतना का 22-23 मई को होगा नया शंखनाद

बसंत कुमार सिंह ​सभ्यता के विकास और आधुनिकता की अंधी दौड़ में हमने जिन दो प्राकृतिक संपदाओं को सबसे अधिक दांव पर लगाया है, वे...

ज़िद

संपादक की पसंद

मदन मित्रा की गाड़ी पर हमले के बाद भाजपा का पलटवार, बोली- सुरक्षा बढ़वाने के लिए खुद ही कराया हमला

नई दिल्ली, 7 जून (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) नेता मदन मित्रा की गाड़ी पर हुए कथित हमले को लेकर सियासत तेज...

2027 तक बिजली के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनेगा राजस्थान, सीएम भजनलाल शर्मा ने अधिकारियों को दिए बड़े निर्देश

जयपुर, 3 जून (आईएएनएस)। राजस्थान को वर्ष 2027 तक बिजली के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने के लक्ष्य को लेकर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने ऊर्जा...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत