भाजपा सरकार चैनत गांव की जायज मांगों का तुरंत समाधान करे: दीपेंद्र हुड्डा

हांसी, 8 जून (आईएएनएस)। रोहतक से कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने पीने के पानी की समस्या को लेकर चैनत गांव में चल रहे विरोध-प्रदर्शन के 24वें दिन अपना समर्थन दिया।

सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि पानी उपलब्ध कराना सबसे बड़ी मानवीय जिम्मेदारी और हर नागरिक का बुनियादी अधिकार है।

दीपेंद्र हुड्डा ने प्रदर्शनकारियों पर दर्ज मामले वापस लेने की मांग की और कहा कि अगर पानी का संकट जल्द हल नहीं हुआ तो इस मुद्दे को विधानसभा और संसद में उठाया जाएगा।

उन्होंने कहा कि हरियाणा के नागरिक और विपक्ष के प्रतिनिधि के रूप में मैं सरकार से कहना चाहता हूं कि वह चैनत गांव की जायज मांगों का तुरंत समाधान करे और गांव को उसके अधिकार के अनुसार पानी की आपूर्ति सुनिश्चित करे। समाधान ऐसा हो कि चैनत समेत क्षेत्र के सभी गांव संतुष्ट रहें और सभी को बराबरी के आधार पर पानी मिले। अगर सरकार समाधान नहीं करेगी तो गांव के हक की आवाज को लोकतांत्रिक व्यवस्था में विपक्ष को प्राप्त अधिकारों के माध्यम से विधानसभा और लोकसभा में मजबूती से उठाएंगे।

उन्होंने कहा कि हांसी के चैनत गांव के ग्रामीण पिछले 24 दिनों से पेयजल किल्लत के समाधान के लिए धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। ग्रामीणों की मांगें जायज हैं, और धरने को मेरा पूर्ण समर्थन है। सरकार अविलंब मांगें माने और प्रति व्यक्ति पानी के बराबरी के अधिकार के अनुसार आपूर्ति सुनिश्चित कराए।

नीट पेपर लीक मामले में सांसद ने कहा कि पेपर लीक होने से देशभर में आक्रोश है। मैंने इसके खिलाफ कुरुक्षेत्र में प्रदर्शन किया, लेकिन चिन्हित कर मुझे निशाने पर लिया और अपमानित करने का काम किया। प्रजातंत्र में इस प्रकार का प्रहार नहीं होना चाहिए। हम दूसरे विचारधारा के हैं, इस तरह से नहीं किया जाना चाहिए।

उन्होंने कहा कि मुझे निशाने पर नहीं लिया गया, बल्कि प्रजातंत्र को निशाने पर लिया गया था। निशाने पर लेने से हम कदम पीछे नहीं करेंगे।

उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस एसआईआर प्रक्रिया पर नजर रख रही है और किसी भी तरह की गड़बड़ी का विरोध करेगी।

उन्होंने कहा किकेंद्रीय शिक्षा मंत्री राजधर्म का पालन कर इस्तीफा दें। देश-प्रदेश के युवाओं को जब तक न्याय नहीं मिलेगा तब तक सड़क से लेकर संसद तक लड़ाई लड़ेंगे। अगला पड़ाव 12 जून को पानीपत में होगा।

डीकेएमडीकेपी

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

टाटानगर रेलवे यार्ड हादसा : बेनतीजा रही वार्ता, मुआवजा और नौकरी के लिखित आश्वासन के बाद ही अंतिम संस्कार

रेलवे यार्ड में 30 मई को करंट लगने से परसुडीह निवासी आशीष माझी की हो गई थी मौत परिवार न्याय की लड़ाई जारी रखेगा, उचित...

विशाखापत्तनम स्टील प्लांट में बड़ा हादसा, 8 श्रमिकों की मौत; पीएम मोदी ने जताया दुख

विशाखापत्तनम, 8 जून (आईएएनएस)। आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम स्टील प्लांट में सोमवार को हुए भीषण औद्योगिक हादसे में आठ श्रमिकों की मौत हो गई,...

अभिमत

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

जमशेदपुर से पर्यावरण चेतना का 22-23 मई को होगा नया शंखनाद

बसंत कुमार सिंह ​सभ्यता के विकास और आधुनिकता की अंधी दौड़ में हमने जिन दो प्राकृतिक संपदाओं को सबसे अधिक दांव पर लगाया है, वे...

ज़िद

संपादक की पसंद

राजस्थान: भाजपा के राज्यसभा उम्मीदवार सतीश पूनिया, अलका सिंह गुर्जर ने दाखिल किया नामांकन

जयपुर, 8 जून (आईएएनएस)। भाजपा के वरिष्ठ नेता सतीश पूनिया और अलका सिंह गुर्जर ने सोमवार को राजस्थान से राज्यसभा की दो सीटों के...

पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे ने टिकट चेकिंग रेवेन्यू में हासिल की ऐतिहासिक उपलब्धि

गुवाहाटी, 6 जून (आईएएनएस)। पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे (एनएफआर) के अंतर्गत न्यू जलपाईगुड़ी (एनजेपी) टिकट जांच अनुभाग ने मई 2026 के दौरान 2.08 करोड़ रुपए...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत