पूर्वी सिंहभूम जिले में 96,649 किलोग्राम आम का उत्पादन, बिरसा हरित ग्राम योजना से किसानों को मिला बाजार और निर्यात का अवसर

जिला समाहरणालय परिसर में आम महोत्सव-सह-बागवानी मेला, किसानों ने अपने उत्पादों के स्टॉल लगाए

जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिला समाहरणालय परिसर में शनिवार को आयोजित आम महोत्सव-सह-बागवानी मेला में जिले के किसानों द्वारा उत्पादित विभिन्न किस्मों के आमों का प्रदर्शन किया गया। मेले में जिले के विभिन्न प्रखंडों से आए किसानों ने अपने उत्पादों के स्टॉल लगाए, जहां बड़ी संख्या में लोगों ने आम की विभिन्न प्रजातियों का अवलोकन किया। इससे पहले कार्यक्रम का उद्घाटन उपायुक्त राजीव रंजन ने फीता काटकर किया।

इस अवसर पर अधिकारियों ने बताया कि मनरेगा के तहत संचालित बिरसा हरित ग्राम योजना का जिले में पिछले एक दशक से सफलतापूर्वक क्रियान्वयन किया जा रहा है।

योजना का उद्देश्य किसानों और मनरेगा श्रमिकों को खेती आधारित स्थायी आजीविका उपलब्ध कराना, पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देना तथा मृदा संरक्षण सुनिश्चित करना है। इसके प्रभावी संचालन के लिए मनरेगा कर्मियों के साथ-साथ बागवानी सखियों और मित्रों को नियमित रूप से प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है।

वित्तीय वर्ष 2016-17 में शुरू हुई इस योजना के तहत अब तक जिले में करीब 6,000 एकड़ भूमि पर बागवानी विकसित की जा चुकी है। योजना की प्रति इकाई लागत 4.37 लाख रुपये से अधिक निर्धारित की गई है। बागवानी के अंतर्गत मुख्य रूप से अम्रपाली और मल्लिका प्रजाति के आम के पौधों का रोपण किया गया है।

जिला प्रशासन द्वारा किसानों को बेहतर बाजार उपलब्ध कराने के लिए मार्केट लिंकेज की व्यवस्था भी की जा रही है। पिछले वर्ष 14 किसानों ने आम की बिक्री से कुल 5.12 लाख रुपये की आय अर्जित की थी।

जिले के आम स्थानीय बाजारों के अलावा राज्य के अन्य जिलों तथा राज्य के बाहर भी भेजे गए। वहीं, एपीडा (APEDA) के सहयोग से पटमदा प्रखंड के किसान अशोक कुमार महतो द्वारा उत्पादित आम का निर्यात सऊदी अरब तक किया गया, जिसे जिले की बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है।

बिरसा हरित ग्राम योजना की सफलता का अध्ययन करने के लिए छत्तीसगढ़ के 13 अधिकारियों और विषय विशेषज्ञों की टीम ने हाल ही में जमशेदपुर और बोड़ाम प्रखंड का दौरा भी किया था।

वित्तीय वर्ष 2026-27 में अब तक जिले में 96,649 किलोग्राम आम का उत्पादन दर्ज किया गया है। इनमें से 210.17 क्विंटल यानी 21,017 किलोग्राम आम की बिक्री हो चुकी है। किसानों को बेहतर मूल्य दिलाने के लिए स्थानीय बाजारों, प्रदर्शनी-सह-बिक्री मेलों और एपीडा के माध्यम से विपणन की रणनीति अपनाई जा रही है।

आम महोत्सव में प्रदर्शित विभिन्न प्रजातियों के आम लोगों के आकर्षण का केंद्र बने रहे। कार्यक्रम के दौरान किसानों और आम उपभोक्ताओं के बीच संवाद भी हुआ तथा बागवानी को बढ़ावा देने के लिए जिला प्रशासन की पहल की सराहना की गई।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

इंडिया ब्लॉक की बैठक से पहले सीपीआई (एम) का कांग्रेस को पत्र, केरल चुनाव में लगाए गए आरोपों पर मांगा जवाब

नई दिल्ली, 6 जून (आईएएनएस)। इंडिया ब्लॉक की 8 जून को प्रस्तावित बैठक से पहले वामपंथी दल सीपीआई (एम) ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे...

वेनेजुएला की कार्यवाहक राष्ट्रपति ने टाटा समूह के अधिकारियों से की मुलाकात, टाटा मोटर्स की ईवी का लिया जायजा

नई दिल्ली, 6 जून (आईएएनएस)। वेनेजुएला की कार्यवाहक राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिगेज ने मुंबई स्थित बॉम्बे हाउस में टाटा समूह के वरिष्ठ अधिकारियों से शिष्टाचार...

अभिमत

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

जमशेदपुर से पर्यावरण चेतना का 22-23 मई को होगा नया शंखनाद

बसंत कुमार सिंह ​सभ्यता के विकास और आधुनिकता की अंधी दौड़ में हमने जिन दो प्राकृतिक संपदाओं को सबसे अधिक दांव पर लगाया है, वे...

ज़िद

संपादक की पसंद

कांड्रा स्टेशन की बदलेगी तस्वीर, प्लेटफॉर्म विस्तार और लिफ्ट लगाने की योजना, डीआरएम ने किया निरीक्षण

गम्हरिया : सरायकेला खरसावां जिले के कांड्रा स्टेशन की तस्वीर बदलने वाली है। अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस होगा यह स्टेशन। बुधवार को दक्षिण पूर्व रेलवे...

कैबिनेट ने दिल्ली-एनसीआर में पुराने ट्रक और बसों को बदलने के लिए 9,585 करोड़ रुपए की ग्रीन योजना को दी मंजूरी

नई दिल्ली, 3 जून (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने बुधवार को दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में वायु प्रदूषण कम करने और...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत