बिहार विधान परिषद चुनाव : भाजपा ने जारी की उम्मीदवारों की सूची, पवन सिंह को भी बनाया उम्मीदवार

पटना, 5 जून (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बिहार विधान परिषद द्विवार्षिक चुनाव 2026 के लिए अपने उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति ने चार नामों को मंजूरी दी है।

इनमें भोजपुरी फिल्म उद्योग के लोकप्रिय गायक और अभिनेता पवन सिंह का नाम सबसे अधिक चर्चा में है। भाजपा ने इस बार राजनीतिक अनुभव और सामाजिक प्रतिनिधित्व के साथ-साथ लोकप्रिय चेहरों पर भी भरोसा जताया है।

भाजपा की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, बिहार विधान परिषद द्विवार्षिक चुनाव 2026 के लिए पवन सिंह, डॉ. संजय मयूख, अनिल कुमार ठाकुर और शीला पंडित को उम्मीदवार बनाया गया है। इस सूची को भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव एवं मुख्यालय प्रभारी अरुण सिंह ने जारी किया।

उम्मीदवारों में शामिल पवन सिंह भोजपुरी सिनेमा और संगीत जगत का एक बड़ा नाम हैं। उन्होंने अपनी गायकी और अभिनय के दम पर देशभर में करोड़ों प्रशंसकों के बीच खास पहचान बनाई है।

दूसरे उम्मीदवार डॉ. संजय मयूख भाजपा के वरिष्ठ और प्रभावशाली नेताओं में गिने जाते हैं। वह वर्तमान में भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता और राष्ट्रीय मीडिया सह-प्रभारी के रूप में जिम्मेदारी निभा रहे हैं। साथ ही वह मौजूदा विधान परिषद सदस्य (एमएलसी) भी हैं। पार्टी ने उनके अनुभव और संगठनात्मक योगदान को देखते हुए एक बार फिर उन पर भरोसा जताया है।

सूची में शामिल तीसरे उम्मीदवार अनिल कुमार ठाकुर नाई समाज से आते हैं और वर्तमान में बिहार भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष हैं। संगठन में उनकी सक्रिय भूमिका और सामाजिक आधार को ध्यान में रखते हुए उन्हें मौका दिया गया है।

वहीं, चौथी उम्मीदवार शीला पंडित प्रजापति बिहार भाजपा की प्रमुख महिला नेता और सामाजिक कार्यकर्ता हैं। वह वर्तमान में बिहार बाल अधिकार संरक्षण आयोग (एससीपीसीआर) की सदस्य के रूप में कार्यरत हैं। महिला सशक्तीकरण और सामाजिक मुद्दों पर उनकी सक्रियता को देखते हुए भाजपा ने उन्हें भी चुनावी मैदान में उतारा है।

भाजपा की यह सूची साफ संकेत देती है कि पार्टी ने बिहार विधान परिषद चुनाव में संगठन, सामाजिक संतुलन, महिला प्रतिनिधित्व और लोकप्रिय जनाधार वाले चेहरों को साथ लेकर चलने की रणनीति अपनाई है।

वीकेयू

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

परिवर्तन को स्थायी बनाने के लिए शिक्षा में बदलाव जरूरी : गोविंद देव गिरि महाराज

कोलकाता, 7 जून (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल में श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के ट्रस्टी और कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरि महाराज ने स्कूलों के इतिहास...

पूर्वी सिंहभूम : नौ प्रखंडों में SFC के गोदाम मैनेजर बदले, प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारियों को एजीएम का अतिरिक्त प्रभार

रिकॉर्ड और ऑनलाइन आंकड़ों का होगा मिलान, सुधरेगी खाद्यान्न वितरण की व्यवस्था स्थानांतरित एजीएम को तत्काल प्रभाव से प्रभार सौंपने का एसएफसी डीएम का आदेश जमशेदपुर...

अभिमत

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

जमशेदपुर से पर्यावरण चेतना का 22-23 मई को होगा नया शंखनाद

बसंत कुमार सिंह ​सभ्यता के विकास और आधुनिकता की अंधी दौड़ में हमने जिन दो प्राकृतिक संपदाओं को सबसे अधिक दांव पर लगाया है, वे...

ज़िद

संपादक की पसंद

कैबिनेट ने दिल्ली-एनसीआर में पुराने ट्रक और बसों को बदलने के लिए 9,585 करोड़ रुपए की ग्रीन योजना को दी मंजूरी

नई दिल्ली, 3 जून (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने बुधवार को दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में वायु प्रदूषण कम करने और...

प्रशांत किशोर का मुख्यमंत्री पर तंज, ‘बिहार की समस्याएं हरा-भगवा गमछे से नहीं सुलझेंगी’

सीवान, 3 जून (आईएएनएस)। जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर ने मुख्यमंत्री के सरकारी घर को बड़ा करने पर सवाल उठाया। उन्होंने कहा...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत