September 3, 2026
टाउन पोस्ट
सच्ची खबर, सही समय पर
शिक्षा

CBSE ने री-इवैल्यूएशन पोर्टल खोला, जमशेदपुर समेत देशभर के हजारों छात्रों ने ली राहत की सांस

CBSE ने री-इवैल्यूएशन पोर्टल खोला, जमशेदपुर समेत देशभर के हजारों छात्रों ने ली राहत की सांस

2 जून से 6 जून तक आवेदन का मौका; आधार प्रमाणीकरण अनिवार्य

एक ही आवेदन में छात्र एक से अधिक विषयों व त्रुटियों को शामिल

जमशेदपुर /नई दिल्ली: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने कक्षा 12 के उन विद्यार्थियों के लिए ऑनलाइन पोर्टल शुरू कर दिया है जो अपनी उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन से संतुष्ट नहीं हैं और पुनर्मूल्यांकन (Re-evaluation) या स्कैन की गई उत्तर पुस्तिका में त्रुटियों के सत्यापन के लिए आवेदन करना चाहते हैं। बोर्ड ने इस प्रक्रिया को अधिक सुरक्षित और पारदर्शी बनाने के लिए आधार आधारित प्रमाणीकरण (Aadhaar Authentication) को अनिवार्य कर दिया है।

सीबीएसई के इस निर्णय से जमशेदपुर, पश्चिम सिंहभूम और सरायकेला समेत देश भर के हजारों छात्रों ने राहत की सांस ली है। यह कदम ‘ऑन-स्क्रीन मार्किंग’ (OSM) सिस्टम में आई मूल्यांकन संबंधी गड़बड़ियों और तकनीकी दिक्कतों के बीच लिया गया है।

CBSE की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार यह पोर्टल 2 जून से 6 जून की मध्यरात्रि तक खुला रहेगा। इस अवधि के दौरान वे छात्र आवेदन कर सकेंगे जिन्होंने पहले से अपनी मूल्यांकित उत्तर पुस्तिकाओं की स्कैन कॉपी प्राप्त कर ली है।

आधार सत्यापन अनिवार्य

पोर्टल पर लॉगिन करने के लिए छात्रों को अपने CBSE खाते के माध्यम से आधार प्रमाणीकरण पूरा करना होगा। यदि किसी छात्र के पास स्वयं का आधार कार्ड नहीं है, तो वह माता-पिता, अभिभावक या किसी निकट संबंधी के आधार विवरण का उपयोग कर सकता है।

बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि प्रमाणीकरण के दौरान दर्ज किया गया नाम, जन्मतिथि और लिंग, उपयोग किए गए आधार कार्ड की जानकारी से पूरी तरह मेल खाना चाहिए। आवेदन और शुल्क भुगतान की पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन ही होगी। ऑफलाइन आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे और 6 जून के बाद प्राप्त किसी भी अनुरोध पर विचार नहीं किया जाएगा।

किन मामलों में कर सकते हैं सत्यापन का अनुरोध

छात्र स्कैन की गई उत्तर पुस्तिका में निम्नलिखित त्रुटियों की जांच के लिए आवेदन कर सकते हैं—

  • किसी पृष्ठ का गायब होना
  • अनुपूरक (Supplementary) शीट का न होना
  • स्कैन कॉपी का धुंधला होना
  • मानचित्र या ग्राफ का गायब होना
  • गलत उत्तर पुस्तिका अपलोड होना
  • गलत प्रश्नपत्र सेट के आधार पर मूल्यांकन

आवेदन के दौरान रखें विशेष सावधानी

CBSE ने छात्रों को चेतावनी दी है कि ‘Freeze and Proceed to Payment’ विकल्प चुनने के बाद आवेदन में कोई बदलाव संभव नहीं होगा। आवेदन तभी मान्य माना जाएगा जब ऑनलाइन भुगतान सफलतापूर्वक पूरा हो जाएगा।

शुल्क और आवेदन नियम

  • उत्तर पुस्तिका सत्यापन शुल्क: ₹100 प्रति उत्तर पुस्तिका
  • पुनर्मूल्यांकन शुल्क: ₹25 प्रति प्रश्न
  • भुगतान के विकल्प: UPI, डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड और नेट बैंकिंग

बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि प्रत्येक छात्र को पुनर्मूल्यांकन के लिए केवल एक बार आवेदन करने की अनुमति होगी। इसलिए सभी विषयों और प्रश्नों से संबंधित अनुरोध अंतिम सबमिशन से पहले एक साथ दर्ज करने होंगे।

पोर्टल शुरू होते ही तकनीकी दिक्कतें

पोर्टल शुरू होने के कुछ ही समय बाद कई छात्रों ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर तकनीकी समस्याओं की शिकायत की। छात्रों ने लॉगिन में परेशानी, वेबसाइट के धीमे संचालन, भुगतान संबंधी त्रुटियों और साइट के अस्थायी रूप से क्रैश होने जैसी समस्याओं का उल्लेख किया।

इन तकनीकी दिक्कतों के कारण छात्रों और अभिभावकों में चिंता बढ़ गई है, खासकर आवेदन की सीमित समयसीमा को देखते हुए। कई छात्रों ने बोर्ड से मांग की है कि यदि समस्याएं जारी रहती हैं तो आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाई जाए।

हालांकि CBSE ने छात्रों से निर्धारित समयसीमा के भीतर आवेदन पूरा करने की अपील की है और कहा है कि सत्यापन एवं पुनर्मूल्यांकन से संबंधित पूर्व में जारी सभी नियम एवं शर्तें यथावत लागू रहेंगी।

X पर जमशेदपुर के छात्रों ने की शिकायत

सीबीएसई की उत्तर पुस्तिकाओं के पुनर्मूल्यांकन और स्कैन कॉपियों को लेकर उत्पन्न तकनीकी विवाद के कारण जमशेदपुर के छात्रों ने X (पूर्व में ट्विटर) पर शिकायतें की हैं। छात्रों ने सर्वर डाउन, पेमेंट फेल होने और धुंधली स्कैन कॉपियां मिलने जैसी समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है।

  • टाउन पोस्ट एक स्वतंत्र और विश्वसनीय समाचार पोर्टल है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा खबरें पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

न्यूज़लेटर

हर सुबह की बड़ी खबरें, सीधे आपके इनबॉक्स में

टाउन पोस्ट का न्यूज़लेटर सब्सक्राइब करें — कोई स्पैम नहीं, बस ज़रूरी खबरें।

हम आपकी जानकारी को सुरक्षित रखते हैं। कभी भी अनसब्सक्राइब करें।

धन्यवाद! कृपया सब्सक्रिप्शन की पुष्टि के लिए अपना ईमेल जांचें।

हमें फॉलो करें

ताज़ा खबरों और अपडेट के लिए हमें सोशल मीडिया पर फॉलो करें।

Feel like reacting? Express your views here!

Discover more from Town Post

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading