August 28, 2026
टाउन पोस्ट
सच्ची खबर, सही समय पर
जमशेदपुर

जमशेदपुर में स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार को लेकर एक्शन में प्रशासन, एमजीएम व सदर अस्पताल के लिए नियुक्त किए गए नोडल अधिकारी

जमशेदपुर में स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार को लेकर एक्शन में प्रशासन, एमजीएम व सदर अस्पताल के लिए नियुक्त किए गए नोडल अधिकारी

जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिले की स्वास्थ्य सेवाओं की बेहतरी के लिए जिला प्रशासन एक्शन मोड में है। जिले में सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता सुधारने और अस्पतालों की व्यवस्थाओं को अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में जिला प्रशासन ने महत्वपूर्ण कदम उठाया है।

उपायुक्त राजीव रंजन ने जनहित को ध्यान में रखते हुए एमजीएम मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, मानगो तथा सदर अस्पताल, करनडीह के नियमित अनुश्रवण और प्रशासनिक निगरानी के लिए नोडल पदाधिकारियों की नियुक्ति की है।

जारी आदेश के अनुसार, अपर उपायुक्त पूर्वी सिंहभूम को एमजीएम मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, मानगो का नोडल पदाधिकारी बनाया गया है, जबकि अनुमंडल पदाधिकारी (धालभूम) को सदर अस्पताल, करनडीह का नोडल पदाधिकारी नामित किया गया है।

उपायुक्त ने दोनों अधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे संबंधित अस्पतालों का नियमित निरीक्षण करें, स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता और गुणवत्ता की समीक्षा करें तथा अस्पतालों की व्यवस्थाओं को सुव्यवस्थित बनाए रखने के लिए आवश्यक कदम उठाएं।

इसके अलावा मरीजों एवं उनके परिजनों को होने वाली समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करने तथा शिकायतों के प्रभावी निष्पादन पर विशेष ध्यान देने को कहा गया है।

प्रशासन का मानना है कि नोडल पदाधिकारियों की नियमित निगरानी से अस्पतालों में चिकित्सा सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार होगा, व्यवस्थाएं अधिक जवाबदेह बनेंगी और आम नागरिकों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध हो सकेंगी।

प्रशासन का मानना है कि विभिन्न अस्पतालों के लिए नोडल पदाधिकारी नामित किए जाने से स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार होगा। मरीजों को परेशानी नहीं होगी।

न्यूज़लेटर

हर सुबह की बड़ी खबरें, सीधे आपके इनबॉक्स में

टाउन पोस्ट का न्यूज़लेटर सब्सक्राइब करें — कोई स्पैम नहीं, बस ज़रूरी खबरें।

हम आपकी जानकारी को सुरक्षित रखते हैं। कभी भी अनसब्सक्राइब करें।

धन्यवाद! कृपया सब्सक्रिप्शन की पुष्टि के लिए अपना ईमेल जांचें।

Feel like reacting? Express your views here!

Discover more from Town Post

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading