सीएम योगी के बयान पर विपक्षी सांसदों ने किया पलटवार, इमरान मसूद बोले- अपराध को धर्म से न जोड़ें

लखनऊ, 2 जून (आईएएनएस)। कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हालिया बयान पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि अपराध को धर्म के चश्मे से नहीं देखा जाना चाहिए। उन्होंने पूरे उत्तर प्रदेश में हिंसा की कई घटनाओं का हवाला देते हुए इस बात पर जोर दिया कि कानून-व्यवस्था सभी अपराधियों पर, चाहे वे किसी भी समुदाय के हों, समान रूप से लागू होनी चाहिए।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गाजियाबाद सूर्या हत्याकांड पर अपने बयान में कहा था कि ‘दोस्ती की आड़ में विश्वासघात और छुरा घोंपने जैसी घटनाएं किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं है।’

इस पर कांग्रेस सांसद ने आईएएनएस से बात करते हुए कहा, “उसे (मुख्य आरोपी असद) पुलिस ने एनकाउंटर करके मार दिया, लेकिन दूसरा जो एथलीट त्यागी लड़का है, उसका भी पता कर लेते। उसका क्या हुआ? वह भी तो दोस्ती के नाम पर मारा गया। उसके बारे में आप कुछ क्यों नहीं बोल सकते? जो रंगदारी के नाम पर गाजीपुर में मारा गया है, उस पर क्यों नहीं बोल पाते? जिसने बच्चे को पटक कर मार दिया, उस पर क्यों नहीं बोलते? यहां गला रेत कर एक हत्या हुई, हत्या तो हत्या है न।”

इमरान मसूद ने यूपी कानून व्यवस्था के सवाल पर कहा, “क्राइम कंट्रोल नहीं हो रहा है। आउटपुट क्या आ रहा है? मैंने कल भी कहा था कि जाति धर्म देखकर अगर क्राइम तय करोगे तो क्राइम कंट्रोल नहीं होगा। क्रिमिनल का जो ईलाज होना चाहिए, वह हर अपराधी पर लागू होना चाहिए।”

गाय को लेकर सीएम योगी के बयान पर इमरान मसूद ने कहा, “गौमाता अगर गौमाता है तो क्या वह सिर्फ 14 साल तक ही गौमाता रहेगी? बंगाल सरकार ने 14 साल से बड़ी गाय को काटने की अनुमति दे दी है, तो क्या गाय 14 साल बाद गौमाता नहीं रहेगी? आप काटने की अनुमति क्यों देते हैं? बीफ एक्सपोर्ट बैन क्यों नहीं करते? आप इसे काटना बैन करिए।”

वहीं, समाजवादी पार्टी के सांसद अवधेश प्रसाद ने भी सीएम योगी के बयान पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, “मुख्यमंत्री योगी की एक पहचान है। प्रदेश में भी है और देश में भी है। एक पहचान है, तो उनको इस बात का फिक्र रहता है कि हमारी जो पहचान है कि हम किस विचारधारा के नेता हैं, तो उनको इस बात का फिक्र रहता है कि हमारी पहचान खत्म न हो जाए।”

यूपी में एनकाउंटर पर अवधेश प्रसाद ने सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि कानून के राज में एनकाउंटर का कहीं स्थान नहीं है। हमने एनकाउंटर के खिलाफ लड़ाई लड़ी है। उन्होंने कहा कि कई एनकाउंटर राज्य में फर्जी तरीके से किए गए थे।

डीसीएच

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

तमिलनाडु में आरटीई के तहत 25 हजार बच्चों का हुआ एडमिशन, सरकार ने प्राइवेट स्कूलों से फीस विवरण मांगा

चेन्नई, 3 जून (आईएएनएस)। तमिलनाडु सरकार ने शिक्षा के अधिकार (आरटीई) अधिनियम के तहत 2026-27 शैक्षणिक वर्ष के लिए 24,868 छात्रों के प्रवेश की...

खान सर के संस्थान पर हमले के बाद छात्रों में चिंता, कोचिंग बंद होने से बढ़ी परेशानी

पटना, 3 जून (आईएएनएस)। पटना के मुसल्लहपुर इलाके में दो कोचिंग संस्थानों के बीच विवाद के बाद छात्र-छात्राएं अपने पढ़ाई को लेकर चिंतित हैं।...

अभिमत

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

जमशेदपुर से पर्यावरण चेतना का 22-23 मई को होगा नया शंखनाद

बसंत कुमार सिंह ​सभ्यता के विकास और आधुनिकता की अंधी दौड़ में हमने जिन दो प्राकृतिक संपदाओं को सबसे अधिक दांव पर लगाया है, वे...

ज़िद

संपादक की पसंद

अभिषेक बनर्जी पर हमला पूर्व नियोजित साजिश, पुलिस मूकदर्शक बनकर बना रही थी वीडियो: कपिल सिब्बल

नई दिल्ली, 31 मई (आईएएनएस)। टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी पर हुए हमले को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। राज्यसभा सदस्य कपिल सिब्बल...

झारखंड में ओला-उबर मॉडल पर शुरू होगी एम्बुलेंस सेवा, एआई आधारित हेल्थ कॉल सेंटर बनेंगे

रांची, 2 जून (आईएएनएस)। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राज्य में स्वास्थ्य सेवाओं को तकनीक आधारित और अधिक जवाबदेह बनाने की योजनाओं को...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत