पटना में खान सर के कैंपस के पास फायरिंग, मौके पर पहुंची पुलिस

पटना, 2 जून (आईएएनएस)। बिहार की राजधानी पटना के मुसल्लहपुर थाना क्षेत्र में मंगलवार की रात उस समय हड़कंप मच गया जब चर्चित शिक्षक और यूट्यूबर खान सर के कैंपस के पास फायरिंग की घटना सामने आई। शुरुआती जानकारी के अनुसार, गोलीबारी में एक व्यक्ति के घायल होने की सूचना है।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

यह घटना ऐसे स्थान के पास हुई है, जो प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले हजारों छात्रों के लिए एक प्रमुख केंद्र माना जाता है। खान सर का कैंपस पटना के सबसे चर्चित शैक्षणिक संस्थानों में शामिल है और यहां रोज बड़ी संख्या में छात्र पहुंचते हैं। फायरिंग की खबर के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

पुलिस फिलहाल घटना के कारणों और हमलावरों की पहचान का पता लगाने में जुटी हुई है। अधिकारियों का कहना है कि मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है।

गौरतलब है कि यह पहली बार नहीं है जब खान सर के संस्थान के आसपास किसी आपराधिक घटना की चर्चा हुई हो। इससे पहले 10 मई 2019 को उनके कोचिंग सेंटर को निशाना बनाकर देसी बम से हमला किया गया था। उस समय सुबह करीब 10 बजे कदमकुआं थाना क्षेत्र के मुसल्लहपुर हाट स्थित खान जीएस रिसर्च सेंटर के बाहर अज्ञात बदमाशों ने लगातार दो देसी बम फेंके थे।

उस हमले में कोचिंग संस्थान के कार्यालय के एक हिस्से को नुकसान पहुंचा था, जबकि बाहर खड़ी एक छात्र की स्कूटी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई थी। हालांकि उस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं थी।

खान सर ने विभिन्न मंचों पर यह दावा किया था कि बेहद कम फीस में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने के कारण कुछ स्थानीय कोचिंग माफिया और असामाजिक तत्व उनसे नाराज थे और उनके संस्थान को बंद कराने की कोशिश कर रहे थे।

बता दें कि खान सर बिहार की राजधानी पटना के बेहद लोकप्रिय शिक्षक और यूट्यूबर हैं। अपने डिजिटल प्लेटफॉर्म ‘खान जीएस रिसर्च सेंटर’ के माध्यम से वे देशभर के लाखों छात्रों को कम लागत में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराने के लिए जाने जाते हैं। फिलहाल ताजा फायरिंग की घटना को लेकर पुलिस जांच जारी है।

वीकेयू

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

पुणे जहरीली शराब कांड: मेथनॉल सप्लाई चेन तक पहुंची जांच, 10 टीमें कर रहीं पड़ताल

पुणे, 2 जून (आईएएनएस)। पुणे और पिंपरी-चिंचवड़ क्षेत्र में जहरीली शराब पीने से हुई मौतों के मामले की जांच तेज हो गई है। अपराध...

विविधता ही राष्ट्र निर्माण की सबसे बड़ी शक्ति: राज्यपाल मंगुभाई पटेल

भोपाल, 2 जून (आईएएनएस)। राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने कहा कि स्‍थापना दिवस समारोह केवल राज्यों के प्रशासनिक गठन का स्मरण नहीं, बल्कि उनके संघर्ष,...

अभिमत

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

जमशेदपुर से पर्यावरण चेतना का 22-23 मई को होगा नया शंखनाद

बसंत कुमार सिंह ​सभ्यता के विकास और आधुनिकता की अंधी दौड़ में हमने जिन दो प्राकृतिक संपदाओं को सबसे अधिक दांव पर लगाया है, वे...

ज़िद

संपादक की पसंद

बहरागोड़ा में अवैध बालू परिवहन पर बड़ी कार्रवाई, 6 हाईवा जब्त

जमशेदपुर: पूर्वी सिंहभूम जिला प्रशासन के निर्देश पर जिले में अवैध खनन, परिवहन और भंडारण के खिलाफ लगातार सख्ती बरती जा रही है। इसी...

शिमला नगर निगम चुनाव नतीजों को पूरे हिमाचल का जनादेश बताना गलत, पंचायत चुनावों के बाद साफ होगी तस्वीर : नरेश चौहान

शिमला, 31 मई (आईएएनएस)। हिमाचल प्रदेश में नगर निगम चुनावों के नतीजों को लेकर सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। भाजपा जहां इन परिणामों...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत