August 10, 2026
टाउन पोस्ट
सच्ची खबर, सही समय पर
झारखंड

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पूर्वी सिंहभूम के किसान से किया सीधा संवाद, धान खरीद और भुगतान की ली जानकारी

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पूर्वी सिंहभूम के किसान से किया सीधा संवाद, धान खरीद और भुगतान की ली जानकारी

==राज्य में 1206 करोड़ रुपये मूल्य का धान खरीदा गया
== दलहन खरीद योजना तैयार करने के निर्देश

जमशेदपुर। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मंगलवार को पूर्वी सिंहभूम जिले की केसरदा पंचायत के किसान उपाध्याय जी के साथ ऑनलाइन संवाद कर धान खरीद और भुगतान की स्थिति की जानकारी ली।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने किसानों को मिल रही सुविधाओं और सरकारी खरीद व्यवस्था की समीक्षा की।
संवाद के दौरान किसान से धान की खरीद, भुगतान की प्रक्रिया तथा राशि प्राप्त होने की स्थिति के बारे में विस्तृत जानकारी प्राप्त की गई।

मुख्यमंत्री ने यह जानने का प्रयास किया कि किसानों को भुगतान समय पर मिल रहा है या नहीं तथा खरीद प्रक्रिया में किसी प्रकार की परेशानी तो नहीं आ रही है।

राज्य सरकार की ओर से इस वर्ष लाखों किसानों से कुल 1206 करोड़ रुपये मूल्य का धान खरीदा गया है। सरकार द्वारा खरीदे गए धान का प्रसंस्करण झारखंड में संचालित राइस मिलों के माध्यम से कराया गया, जिससे स्थानीय स्तर पर भी आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा मिला है।
मुख्यमंत्री ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को दलहन (दाल) की खरीद को लेकर भी कार्ययोजना तैयार करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि धान के साथ-साथ दलहन उत्पादक किसानों को भी सरकारी खरीद व्यवस्था का लाभ मिलना चाहिए, ताकि उनकी आय में वृद्धि हो सके और कृषि क्षेत्र को मजबूती मिले।
राज्य सरकार किसानों की आय बढ़ाने और कृषि आधारित अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने के उद्देश्य से विभिन्न योजनाओं के माध्यम से लगातार प्रयास कर रही है। मुख्यमंत्री का यह संवाद भी किसानों की समस्याओं और जरूरतों को सीधे समझने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।

Feel like reacting? Express your views here!

Discover more from Town Post

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading