करीम सिटी कॉलेज में आयकर पर व्याख्यान में विशेषज्ञों ने बताए टैक्स बचत और अनुपालन के तरीके

जमशेदपुर : Karim City College में सेंटर फॉर एकेडमिक डेवलपमेंट (CAD) के तहत शुक्रवार को आयकर विषय पर एक विशेष व्याख्यान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का विषय था — “आयकर को सरलीकृत रूप में समझना: अवधारणाएं, गणना और अनुपालन” (Income Tax Simplified: Concepts, Calculation and Compliance)।

कार्यक्रम के मुख्य वक्ता वाणिज्य संकाय के सहायक प्राध्यापक Dr. Aftab Alam थे। उन्होंने अपने पीपीटी आधारित संबोधन में कहा कि आज लोग अधिक आय अर्जित करने के लिए लगातार प्रयासरत हैं, लेकिन आयकर संबंधी जानकारी की कमी अब भी व्यापक है। उन्होंने बताया कि वित्तीय निवेश और विभिन्न खर्चों के माध्यम से टैक्स बचत कैसे की जा सकती है तथा डिजिटल माध्यम से समय पर आयकर जमा कर एक जागरूक नागरिक का दायित्व कैसे निभाया जा सकता है।

व्याख्यान के बाद प्रश्नोत्तर सत्र आयोजित हुआ, जिसमें Dr. Ale Ali, Dr. Anwar Shahab और Dr. Mohammad Muij Ashraf ने अपनी जिज्ञासाएं और प्रश्न मुख्य वक्ता के समक्ष रखे। डॉ. आफताब आलम ने सभी प्रश्नों का विस्तार से उत्तर दिया।

शंका समाधान सत्र के दौरान वाणिज्य संकायाध्यक्ष Dr. Moizzam Nazri ने आयकर की जटिलताओं और उनसे निपटने के उपायों पर विस्तारपूर्वक जानकारी दी।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए महाविद्यालय के प्राचार्य Dr. Mohammad Reyaz ने कहा कि प्रत्येक नौकरीपेशा व्यक्ति का यह नागरिक कर्तव्य है कि वह नियमित रूप से आयकर का भुगतान सुनिश्चित करे। उन्होंने यह भी बताया कि आयकर भुगतान की प्रक्रिया में कार्यालय स्तर पर किस प्रकार की सहायता उपलब्ध कराई जा सकती है।

कार्यक्रम की शुरुआत CAD की कन्वेनर Dr. Sandhya Sinha के स्वागत भाषण से हुई। उन्होंने विषय का परिचय देते हुए कहा कि प्रत्येक वित्तीय वर्ष में आयकर के नियम और उसकी भुगतान प्रक्रिया में बदलाव होते रहते हैं, इसलिए करदाताओं का अपडेट और जागरूक रहना बेहद जरूरी है।

अंत में वाणिज्य संकाय के प्राध्यापक Dr. Zahid Parvez ने धन्यवाद ज्ञापन किया।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

एनआईए ने सीमा पार से हथियारों और आईईडी की तस्करी के मामले में 4 राज्यों के 12 ठिकानों पर सर्च अभियान चलाया

नई दिल्ली, 29 मई (आईएएनएस)। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने शुक्रवार को भारत-पाकिस्तान सीमा पार से देश में हथियारों, गोला-बारूद और आईईडी की तस्करी...

JAMSHEDPUR : गणगौर मिष्ठान फैक्ट्री में भीषण आग, इलाके में मची अफरा-तफरी

जमशेदपुर : जुगसलाई थाना क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब गणगौर मिष्ठान की फैक्ट्री में अचानक भीषण आग लग गई।...

अभिमत

जमशेदपुर से पर्यावरण चेतना का 22-23 मई को होगा नया शंखनाद

बसंत कुमार सिंह ​सभ्यता के विकास और आधुनिकता की अंधी दौड़ में हमने जिन दो प्राकृतिक संपदाओं को सबसे अधिक दांव पर लगाया है, वे...

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

संपादक की पसंद

सुरजेवाला ने कर्नाटक में ‘पॉवर शेयरिंग’ की अटकलों को खारिज किया

बेंगलुरु, 27 मई (आईएएनएस)। कर्नाटक में नेतृत्व परिवर्तन की अटकलों के बीच एआईसीसी महासचिव और कर्नाटक प्रभारी रणदीप सिंह सुरजेवाला ने बुधवार को कांग्रेस...

JAMSHEDPUR : बिरसा चौक पर आदिवासी समाज का उग्र प्रदर्शन, अमित शाह समेत कई नेताओं का पुतला दहन

जमशेदपुर : शहर के साकची स्थित बिरसा चौक पर गुरुवार को समस्त आदिवासी समाज की ओर से जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन के...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत