July 26, 2026
टाउन पोस्ट
सच्ची खबर, सही समय पर
जमशेदपुर

JAMSHEDPUR : जुबिली पार्क के पास पुलिस का अचानक सघन जांच अभियान, फुटपाथी दुकानदारों और राहगीरों की ली तलाशी

JAMSHEDPUR : जुबिली पार्क के पास पुलिस का अचानक सघन जांच अभियान, फुटपाथी दुकानदारों और राहगीरों की ली तलाशी

जमशेदपुर : शहर में लगातार बढ़ती आपराधिक घटनाओं के बीच शुक्रवार को पुलिस एक अलग और सख्त अंदाज में नजर आई। साकची थाना क्षेत्र स्थित जुबिली पार्क के समीप फुटपाथी दुकानों के पास अचानक भारी संख्या में पुलिस बल और अधिकारी पहुंच गए। देखते ही देखते पूरे इलाके को पुलिस ने घेर लिया, जिससे वहां अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

पुलिस ने फुटपाथी दुकानदारों, ग्राहकों और आने-जाने वाले राहगीरों की सघन तलाशी शुरू कर दी। कई लोगों को रोककर उनके बैग और अन्य सामान की जांच की गई। अचानक शुरू हुई इस कार्रवाई से लोग कुछ देर तक समझ ही नहीं पाए कि आखिर मामला क्या है।

हालांकि पुलिस की ओर से इस औचक अभियान को लेकर फिलहाल कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है, लेकिन माना जा रहा है कि शहर में बढ़ती आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने और संदिग्ध लोगों की पहचान के उद्देश्य से यह विशेष जांच अभियान चलाया गया।

स्थानीय लोगों के अनुसार, पुलिस की इस कार्रवाई से इलाके में कुछ समय के लिए तनाव और हलचल का माहौल बना रहा। वहीं कई लोगों ने इसे सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में जरूरी कदम भी बताया।

Feel like reacting? Express your views here!

Discover more from Town Post

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading