July 25, 2026
टाउन पोस्ट
सच्ची खबर, सही समय पर
जमशेदपुर

जमशेदपुर में फ्लिपकार्ट मिनट्स लॉन्च: अब 10 मिनट में घर पहुंचेगा राशन, सब्जी और इलेक्ट्रॉनिक्स सामान

जमशेदपुर में फ्लिपकार्ट मिनट्स लॉन्च: अब 10 मिनट में घर पहुंचेगा राशन, सब्जी और इलेक्ट्रॉनिक्स सामान

जमशेदपुर : देजमशेदपुर : जमशेदपुर के निवासियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। भारत के अग्रणी घरेलू ई-कॉमर्स मार्केटप्लेस फ्लिपकार्ट ने शहर में अपनी क्विक कॉमर्स सेवा ‘फ्लिपकार्ट मिनट्स’ (Flipkart Minutes) की आधिकारिक शुरुआत कर दी है।

इस सर्विस के लाइव होने के बाद अब शहरवासियों को ग्रॉसरी, ताजे फल-सब्जियां, पैकेज्ड फूड, पर्सनल केयर प्रोडक्ट्स के साथ-साथ मोबाइल, इलेक्ट्रॉनिक्स और घरेलू जरूरत के अन्य सामान महज कुछ ही मिनटों में डिलीवर कर दिए जाएंगे।

​शहर के इन इलाकों में खुले माइक्रो फुलफिलमेंट सेंटर
​हाइपरलोकल स्तर पर सुपरफास्ट डिलीवरी सुनिश्चित करने के लिए फ्लिपकार्ट ने जमशेदपुर के प्रमुख इलाकों में अपने माइक्रो फुलफिलमेंट सेंटर (MFC) स्थापित किए हैं। शुरुआती चरण में जिन क्षेत्रों को कवर किया गया है, उनमें शामिल हैं: ​बागबेड़ा कॉलोनी, ​एनआईटी (NIT) कैंपस, ​टीसी कॉलोनी व ​विद्यापति नगर।

​इन केंद्रों की मदद से कंपनी ऑर्डर मिलते ही चंद मिनटों में ग्राहकों के दरवाजे तक सामान पहुंचाएगी।

​लोकल ब्रांड्स और ताजी सब्जियों पर विशेष फोकस
​जमशेदपुर के ग्राहकों की पसंद और स्वाद को ध्यान में रखते हुए फ्लिपकार्ट मिनट्स पर मोरीश, नास्ता और केन्को जैसे लोकप्रिय क्षेत्रीय ब्रांड्स की एक विस्तृत रेंज उपलब्ध कराई गई है।

​इसके अलावा, ग्राहकों तक सीधे खेतों से ताजी सब्जियां और फल पहुंचाने के लिए फ्लिपकार्ट झारखंड में 1,000 से अधिक स्थानीय विक्रेताओं और किसान उत्पादक संगठनों (FPO) के साथ मिलकर काम कर रहा है।

कंपनी अपनी मजबूत सप्लाई चेन और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) आधारित डिमांड फोरकास्टिंग तकनीक का इस्तेमाल कर रही है, जिससे किसानों को राष्ट्रीय बाजार तक पहुंच मिल सकेगी।

कुणाल गुप्ता, सीनियर वाइस प्रेसिडेंट, फ्लिपकार्ट मिनट्स के अनुसार जमशेदपुर में सेवा का यह विस्तार शहर के तेजी से बदलते डिजिटल और उपभोक्ता इकोसिस्टम को मजबूत करेगा। यह पहल न केवल ग्राहकों को सुविधा देगी, बल्कि स्थानीय कारोबारियों, किसानों और उद्यमियों के लिए नए अवसर पैदा करने के साथ रोजगार सृजन में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।”

​पैदा होंगे रोजगार के हजारों नए अवसर
​फ्लिपकार्ट मिनट्स की एंट्री से जमशेदपुर के जॉब मार्केट को भी बड़ा बूस्ट मिलने वाला है। कंपनी के मुताबिक, इस माइक्रो फुलफिलमेंट नेटवर्क और वेयरहाउसिंग के विस्तार से लॉजिस्टिक्स और लास्ट माइल डिलीवरी (डिलीवरी पार्टनर्स) सेक्टर में हजारों प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे, जिससे स्थानीय युवाओं को सीधा फायदा मिलेगा।

Feel like reacting? Express your views here!

Discover more from Town Post

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading