September 9, 2026
टाउन पोस्ट
सच्ची खबर, सही समय पर
जमशेदपुर

करीम सिटी कॉलेज में राष्ट्रीय पोषण सप्ताह पर NCC कैडेट्स को दिया गया स्वस्थ जीवनशैली का संदेश

करीम सिटी कॉलेज में राष्ट्रीय पोषण सप्ताह पर NCC कैडेट्स को दिया गया स्वस्थ जीवनशैली का संदेश

जमशेदपुर : करीम सिटी कॉलेज में 2/37 झारखंड बटालियन NCC के तत्वावधान में राष्ट्रीय पोषण सप्ताह के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में NCC कैडेट्स के साथ कॉलेज के अन्य विद्यार्थियों ने भी हिस्सा लिया। इस दौरान विद्यार्थियों को बेहतर स्वास्थ्य के लिए संतुलित आहार और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के प्रति जागरूक किया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए करीम सिटी कॉलेज के NCC ऑफिसर मेजर (डॉ.) फखरुद्दीन अहमद ने ‘Life Style: Eat Right and Live Better Life’ विषय पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने विद्यार्थियों को स्वस्थ जीवन के लिए सही खान-पान की आदतों को अपनाने की आवश्यकता बताई।

उन्होंने कहा कि देश में हर वर्ष 1 से 7 सितंबर तक राष्ट्रीय पोषण सप्ताह मनाया जाता है। इसका उद्देश्य लोगों को पोषण, संतुलित आहार और स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूक करना है।

उन्होंने कहा कि हमें इस बात पर विचार करना चाहिए कि हमारी थाली में क्या है, उसका शरीर पर क्या प्रभाव पड़ता है और आज हमारे द्वारा चुना गया भोजन भविष्य के स्वास्थ्य को किस तरह प्रभावित कर सकता है।

मेजर (डॉ.) फखरुद्दीन अहमद ने कहा कि पोषण केवल भूख मिटाने तक सीमित नहीं है। संतुलित और पौष्टिक आहार शरीर को ऊर्जा देने के साथ मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर रखने, रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत करने और स्वस्थ जीवन जीने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

उन्होंने विद्यार्थियों से अपने दैनिक भोजन में आवश्यक पोषक तत्वों को शामिल करने और स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक खाद्य पदार्थों से बचने की अपील की। उन्होंने कहा कि खान-पान की सही आदतें व्यक्ति के ऊर्जा स्तर, मनोदशा, प्रतिरोधक क्षमता और समग्र स्वास्थ्य पर सीधा प्रभाव डालती हैं।

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को स्वस्थ भोजन के चयन, संतुलित आहार और बेहतर जीवनशैली को लेकर महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। आयोजन का उद्देश्य युवाओं को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक बनाना और उन्हें जीवनभर के लिए बेहतर खान-पान की आदतें अपनाने के लिए प्रेरित करना था।

कार्यक्रम विद्यार्थियों के लिए उपयोगी और जागरूकता बढ़ाने वाला रहा।

  • टाउन पोस्ट एक स्वतंत्र और विश्वसनीय समाचार पोर्टल है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा खबरें पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

न्यूज़लेटर

हर सुबह की बड़ी खबरें, सीधे आपके इनबॉक्स में

टाउन पोस्ट का न्यूज़लेटर सब्सक्राइब करें — कोई स्पैम नहीं, बस ज़रूरी खबरें।

हम आपकी जानकारी को सुरक्षित रखते हैं। कभी भी अनसब्सक्राइब करें।

धन्यवाद! कृपया सब्सक्रिप्शन की पुष्टि के लिए अपना ईमेल जांचें।

हमें फॉलो करें

ताज़ा खबरों और अपडेट के लिए हमें सोशल मीडिया पर फॉलो करें।

Feel like reacting? Express your views here!

Discover more from Town Post

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading