जमशेदपुर: पूर्वी सिंहभूम जिला प्रशासन के निर्देश पर जिले में अवैध खनन, परिवहन और भंडारण के खिलाफ लगातार सख्ती बरती जा रही है। इसी क्रम में शुक्रवार को जिला खनन कार्यालय की टीम ने बहरागोड़ा अंचल के विभिन्न क्षेत्रों और बालू घाटों में विशेष छापेमारी अभियान चलाया।
अभियान के दौरान खनन विभाग की टीम ने बर्नीपाल, गुहियापाल और बनकटा समेत कई बालू घाटों की जांच की। जांच के दौरान बिना वैध परिवहन चालान के अवैध रूप से बालू ढुलाई करते हुए 6 हाईवा वाहनों को पकड़ा गया।
जब्त किए गए वाहनों में WB 49 6373, WB 29 C 3096, WB 29 C 2172, WB 33 F 0705, WB 33 E 0547 और WB 33 C 7993 शामिल हैं। कार्रवाई के बाद सभी वाहनों को विधिवत जब्त कर बारसोल थाना प्रभारी को सुपुर्द कर दिया गया।
जिला प्रशासन ने कहा है कि अवैध खनन, परिवहन और भंडारण में संलिप्त लोगों के खिलाफ आगे भी लगातार और कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी।
