July 26, 2026
टाउन पोस्ट
सच्ची खबर, सही समय पर
अपराध

जमशेदपुर की साकची पुलिस ने चोरी की पांच बाइक समेत दो शातिर चोरों को दबोचा

जमशेदपुर की साकची पुलिस ने चोरी की पांच बाइक समेत दो शातिर चोरों को दबोचा

जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिले की साकची थाना पुलिस ने वाहन चोरी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके पास से चोरी की पांच बाइक बरामद की हैं। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान चेपा पुल निवासी शमशाद आलम और अरुण मुखर्जी के रूप में हुई है।

जानकारी देते हुए सिटी एसपी ललित मीझा ने बताया कि 20 मई को साकची थाना क्षेत्र से एक बाइक चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई गई थी। मामले की जांच के दौरान पुलिस ने पहले शमशाद आलम को हिरासत में लेकर पूछताछ की।

पूछताछ में मिली जानकारी के आधार पर पुलिस अरुण मुखर्जी तक पहुंची।

जांच में खुलासा हुआ कि शमशाद बाइक चोरी करता था, जबकि अरुण चोरी की बाइक को बेचने का काम करता था। बाइक बिक्री से मिलने वाली रकम दोनों आपस में बांट लेते थे। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर चोरी की पांच बाइक बरामद कर ली है।

फिलहाल दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

Feel like reacting? Express your views here!

Discover more from Town Post

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading