गुवा में मालगाड़ी की चपेट में आने से अज्ञात युवक की मौत, पहचान में जुटी पुलिस

गुवा : गुवा थाना क्षेत्र के ठाकुरा गांव स्थित रेलवे ओवरब्रिज के पास रविवार को एक दर्दनाक हादसे में लगभग 25 वर्षीय अज्ञात युवक की मौत हो गई। युवक का शव रेलवे ट्रैक किनारे झाड़ियों में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। आशंका जताई जा रही है कि युवक मालगाड़ी की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलने के बाद गुवा पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर मृतक की पहचान करने का प्रयास कर रही है, लेकिन खबर लिखे जाने तक युवक की पहचान नहीं हो सकी थी।

गुवा थाना प्रभारी नीतीश कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी की जा रही है। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा। फिलहाल पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

फर्जी हस्ताक्षर मामले में अभिषेक बनर्जी को फिर सीआईडी का समन, 14 जून को दोबारा होगी पूछताछ

कोलकाता, 13 जून (आईएएनएस)। तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के महासचिव और लोकसभा सांसद अभिषेक बनर्जी को फर्जी हस्ताक्षर मामले में पश्चिम बंगाल पुलिस के आपराधिक...

झारखंड: रामगढ़ में एक कोयला खदान में जहरीली गैस सूंघने से चार लोगों की मौत

रामगढ़ (झारखंड), 13 जून (आईएएनएस)। झारखंड के रामगढ़ जिले में एक बंद पड़ी कोयला खदान में अवैध खनन के दौरान जहरीली गैस सूंघने से...

अभिमत

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

जमशेदपुर से पर्यावरण चेतना का 22-23 मई को होगा नया शंखनाद

बसंत कुमार सिंह ​सभ्यता के विकास और आधुनिकता की अंधी दौड़ में हमने जिन दो प्राकृतिक संपदाओं को सबसे अधिक दांव पर लगाया है, वे...

ज़िद

संपादक की पसंद

गिरगांव चौपाटी से कोली नौकाएं हटाने पर विवाद, मंगल प्रभात लोढ़ा ने अधिकारियों को दिए समाधान के निर्देश

मुंबई, 12 जून (आईएएनएस)। गिरगांव चौपाटी से कोली समुदाय की नौकाएं हटाए जाने के बाद उत्पन्न विवाद पर महाराष्ट्र सरकार के कैबिनेट मंत्री और...

सरकार सुरक्षा और आवास की बात करके लोगों का ध्यान भटकाना चाहती है: तेजस्वी यादव

पटना, 9 जून (आईएएनएस)। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव और उनकी पत्नी राबड़ी देवी की सुरक्षा व्यवस्था में हाल ही में...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत