August 7, 2026
टाउन पोस्ट
सच्ची खबर, सही समय पर
जमशेदपुर

EAST SINGHBHUM : आंधी से चाकुलिया में बिजली व्यवस्था चरमराई, कई खंभे और पेड़ गिरे

EAST SINGHBHUM : आंधी से चाकुलिया में बिजली व्यवस्था चरमराई, कई खंभे और पेड़ गिरे

चाकुलिया : रांची मौसम विभाग का पूर्वानुमान बुधवार को सही साबित हुआ। शाम में आई तेज आंधी और बारिश ने चाकुलिया प्रखंड के कई इलाकों में भारी नुकसान पहुंचाया। तेज हवा के कारण कई जगहों पर पेड़ और बिजली के खंभे गिर गए, जिससे विद्युत आपूर्ति पूरी तरह बाधित हो गई। बिजली नहीं रहने से ग्रामीणों को उमस भरी गर्मी में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

प्रखंड की जमुआ पंचायत अंतर्गत माचाडीहा गांव के लुआडीह और ससडीह टोला में आंधी का सबसे ज्यादा असर देखने को मिला। यहां कई बड़े पेड़ उखड़कर सड़क और बिजली लाइनों पर गिर पड़े। तेज हवा की वजह से कई बिजली के खंभे टूट गए, जबकि अनेक स्थानों पर बिजली के तार भी क्षतिग्रस्त हो गए। इससे दोनों टोलों की बिजली व्यवस्था पूरी तरह ठप हो गई है।

पूर्व मुखिया प्रभास हांसदा ने बताया कि आंधी से हुए नुकसान के कारण करीब 30 परिवार अंधेरे में रहने को मजबूर हैं। गर्मी के मौसम में बिजली नहीं रहने से लोगों की परेशानी और बढ़ गई है। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों ने जल्द बिजली बहाल करने की मांग की है।

आंधी का असर आम के बागानों पर भी पड़ा है। तेज हवा के कारण पेड़ों से बड़ी संख्या में कच्चे और पके आम जमीन पर गिर गए। वहीं कई आम के पेड़ों की डालियां टूट गईं और कुछ पेड़ भी क्षतिग्रस्त हो गए, जिससे बागान मालिकों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है।

Feel like reacting? Express your views here!

Discover more from Town Post

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading