राबड़ी देवी के बंगला विवाद पर सीएम सम्राट चौधरी का तंज, ‘मां-बेटा सबको चाहिए अलग घर’

शेखपुरा, 2 जून (आईएएनएस)। बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के आवास खाली करने के विवाद के मामले को लेकर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मंगलवार को पहली प्रतिक्रिया दी। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि यह राजतंत्र नहीं, लोकतंत्र है। यहां किसी की कोई बपौती नहीं है।

शेखपुरा के बरबीघा प्रखंड में आयोजित सहयोग शिविर को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कटाक्ष करते हुए कहा कि कुछ लोगों को लगता है कि हमारे खिलाफ कार्रवाई हो रही है। लेकिन कभी किसी के खिलाफ कार्रवाई नहीं होती। उन्होंने खुद का उदाहरण देते हुए कहा, “मैं पिछले 10 वर्षों में कई बार मंत्री और उपमुख्यमंत्री बना, गृह मंत्री भी बना, लेकिन सरकारी घर में नहीं रहा। अपने निजी आवास में रहा।”

सीएम सम्राट चौधरी ने नीतीश कुमार को धन्यवाद देते हुए कहा कि उन्हें कोई नोटिस नहीं गया, लेकिन वह मुख्यमंत्री पद से हटते ही सीएम आवास खाली कर दूसरे आवास में चले गए। लोकतंत्र में लोग उसे देखना चाहते हैं जो जनता के सेवक होते हैं। मैंने मुख्यमंत्री आवास के सामने लोक सेवक का आवास भी लिखवा दिया है।

उन्होंने कहा, “यहां किसी का बपौती नहीं होता है। यह राजतंत्र नहीं है कि जो आपको आवास मिला उसी में रहेंगे। मैं 1999 में मंत्री बना था, आज जिस घर में हूं, वह मेरा 11वां घर है। मैं तीन घर में स्वयं रहा, लेकिन अन्य घरों में मैंने कार्यालय चलाने का काम किया।”

उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी पर तंज कसते हुए कहा कि कुछ लोगों को मोह है। बेटा को अलग और माता को अलग घर चाहिए। जनता से कोई मतलब नहीं।

उन्होंने नसीहत देते हुए कहा कि हम लोग जनता के काम करने के लिए हैं। घर की चिंता छोड़ दीजिए। उन्होंने लोगों को भरोसा देते हुए कहा कि जिस दिन पार्टी और हमारे नेता कहेंगे कि आपका काम समाप्त हो गया, तो मैं 24 घंटे के अंदर अपना झोला उठाकर अपने घर में चला जाऊंगा। सरकारी आवास में नहीं रहूंगा। हम लोग जनता की भलाई के लिए आए हैं, अपने कल्याण के लिए नहीं आए हैं। जनता की भलाई की चिंता करनी चाहिए।

उल्लेखनीय है कि सरकार ने 10 सर्कुलर रोड को खाली करने का नोटिस पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी को दिया है। बदले में उन्हें 39, हार्डिंग रोड वाला बंगला अलॉट किया गया है। लेकिन पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने 10 सर्कुलर रोड वाला बंगला छोड़ने से इनकार कर दिया है। इसके बाद से इस मामले को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष आमने-सामने है।

एमएनपीएसके

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

‘दोषी को कड़ी से कड़ी सजा मिले’, तीन वर्ष की मासूम से दुष्कर्म और हत्या की घटना पर तमिलिसाई सुंदरराजन की प्रतिक्रिया

चेन्नई, 15 जून (आईएएनएस)। तमिलनाडु में तीन वर्ष की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म और हत्या की हैरान करने वाली खबर सामने आई है।...

जमशेदपुर में हाइवा की चपेट में आने से टाटा मोटर्स के कर्मचारी की मौत, विरोध में सड़क जाम

जमशेदपुर, 15 जून (आईएएनएस)। जमशेदपुर के परसूडीह थाना क्षेत्र में सोमवार को एक सड़क हादसे में टाटा मोटर्स कारखाने में काम करने वाले 25...

अभिमत

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

ज़िद

संपादक की पसंद

एनसीआर में मौसम ने ली करवट, पूरे सप्ताह राहत के आसार; बारिश, आंधी और वज्रपात का अलर्ट जारी

नोएडा, 12 जून (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। भीषण गर्मी और लू से परेशान लोगों को...

मोहन भागवत की यात्रा के दौरान ट्रेन पर हुए पथराव को लेकर मौलाना अब्बास बोले- ‘दोषियों पर हो सख्त कार्रवाई’

गाजियाबाद, 12 जून (आईएएनएस)। शिया धर्मगुरु मौलाना सैयद सैफ अब्बास ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के प्रमुख मोहन भागवत की यात्रा के दौरान शताब्दी...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत