मोहन भागवत की यात्रा के दौरान ट्रेन पर हुए पथराव को लेकर मौलाना अब्बास बोले- ‘दोषियों पर हो सख्त कार्रवाई’

गाजियाबाद, 12 जून (आईएएनएस)। शिया धर्मगुरु मौलाना सैयद सैफ अब्बास ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के प्रमुख मोहन भागवत की यात्रा के दौरान शताब्दी एक्सप्रेस पर हुए पथराव की घटना की आलोचना की है। उन्होंने ऐसी घटनाएं हमारे देश और समाज के लिए हानिकारक हैं। इसके साथ ही, मौलाना अब्बास ने गाजियाबाद में जिम ट्रेनरों के पुलिस वेरिफिकेशन के आदेश पर भी प्रतिक्रिया दी।

मौलाना सैयद सैफ अब्बास ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से बात करते हुए कहा, “भारत के एक बड़े संगठन के सरसंघचालक मोहन भागवत को इस घटना का सामना करना पड़ा है और मैं इसकी कड़ी निंदा करता हूं। मेरा मानना ​​है कि इस मामले की जांच के लिए जल्द से जल्द एक कमेटी बनाई जानी चाहिए और दोषियों को गिरफ्तार किया जाना चाहिए।”

सैयद सैफ अब्बास ने यह भी कहा कि ऐसी घटनाएं हमारे देश और समाज के लिए हानिकारक हैं।

दरअसल, फिरोजाबाद रेलवे स्टेशन के पास लखनऊ-दिल्ली शताब्दी एक्सप्रेस के एक कोच पर पत्थर फेंके गए थे। इसी कोच में संघ प्रमुख मोहन भागवत यात्रा कर रहे थे। हालांकि, इस घटना में मोहन भागवत को कोई नुकसान नहीं पहुंचा था।

वहीं, मौलाना सैयद सैफ अब्बास ने गाजियाबाद में जिम ट्रेनरों के पुलिस वेरिफिकेशन के फैसले पर जिला प्रशासन की सराहना की। उन्होंने कहा, “गाजियाबाद के जिलाधिकारी का जारी किया गया आदेश मेरी राय में एक बहुत अच्छा कदम है। आज के हालात में, जब ऐसी घटनाएं और गड़बड़ियां हो रही हैं, यह जानना और पहचानना जरूरी है कि सही लोग कौन हैं और गलत कौन। इस आदेश से समाज में एक सकारात्मक संदेश जाएगा। इस तरह आपसी दुश्मनी की घटनाओं में भी कमी आएगी।”

बता दें कि गाजियाबाद जिला प्रशासन ने सभी जिम ट्रेनरों के लिए पुलिस वेरिफिकेशन और आईडी दिखाना अनिवार्य कर दिया है। गाजियाबाद में संचालित सभी जिमों में कार्यरत ट्रेनरों की पहचान के लिए जिला प्रशासन ने यह बड़ा कदम उठाया है।

डीसीएच

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

कोल्हान में हाथियों का कहर जारी: चांडिल में महिला की मौत, चाकुलिया में बुजुर्ग घायल

जमशेदपुर/सरायकेला : वन विभाग हाथियों से हमले की रोकथाम की घोषणाएं कर रहा है लेकिन इस समस्या से कम से कम फिलहाल तो निजात...

‘टीएमसी का अस्तित्व खत्म’, रामकृपाल यादव ने साधा ममता और अभिषेक बनर्जी पर निशाना

पटना, 12 जून (आईएएनएस)। बिहार सरकार में मंत्री रामकृपाल यादव ने तृणमूल कांग्रेस में फूट और ममता बनर्जी को कल्याण बनर्जी के अल्टीमेटम पर...

अभिमत

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

जमशेदपुर से पर्यावरण चेतना का 22-23 मई को होगा नया शंखनाद

बसंत कुमार सिंह ​सभ्यता के विकास और आधुनिकता की अंधी दौड़ में हमने जिन दो प्राकृतिक संपदाओं को सबसे अधिक दांव पर लगाया है, वे...

ज़िद

संपादक की पसंद

गुजरात: अहमदाबाद में पीएमएवाई योजना के तहत 21,000 से अधिक किफायती आवासों का निर्माण पूरा हुआ

अहमदाबाद, 8 जून (आईएएनएस)। अहमदाबाद नगर निगम (एएमसी) ने आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को 21,000 से अधिक किफायती घरों का निर्माण पूरा करके...

टीएमसी सांसद प्रकाश चिक का इस्तीफा आदिवासी समाज की बदलती सोच का संकेत: बाबूलाल मरांडी

रांची, 11 जून (आईएएनएस)। झारखंड विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और भाजपा के वरिष्ठ नेता बाबूलाल मरांडी ने पश्चिम बंगाल से टीएमसी के राज्यसभा सांसद...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत