टाटानगर रेलवे यार्ड हादसा : बेनतीजा रही वार्ता, मुआवजा और नौकरी के लिखित आश्वासन के बाद ही अंतिम संस्कार

रेलवे यार्ड में 30 मई को करंट लगने से परसुडीह निवासी आशीष माझी की हो गई थी मौत

परिवार न्याय की लड़ाई जारी रखेगा, उचित मुआवजा व नौकरी की मांग से नहीं हटेगा पीछे

जमशेदपुर : टाटानगर रेलवे यार्ड में ड्यूटी के दौरान हाईटेंशन ओवरहेड लाइन की चपेट में आने से झुलसे तकनीशियन आशीष माझी की मौत को लेकर परिजन और रेलवे प्रशासन के बीच गतिरोध और तनाव बरकरार। परिवार ने लिखित रूप से मुआवजा और नौकरी की गारंटी मिलने तक अंतिम संस्कार करने से इंकार कर दिया है।

सोमवार को एरिया रेल मैनेजर (एआरएम) समीर सौरभ की अध्यक्षता में रेलवे अधिकारियों, मृतक के परिजनों, जनप्रतिनिधियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं के साथ त्रिपक्षीय बैठक हुई। करीब दो घंटे तक चली यह वार्ता का दूसरा दौर था, लेकिन परिवार की प्रमुख मांगों—परिवार के एक सदस्य को स्थायी रेलवे में नौकरी और कम से कम 50 लाख रुपये मुआवजा पर कोई ठोस निर्णय नहीं हो सका।

परिजनों का कहना है कि हादसा रेलवे परिसर में ड्यूटी के दौरान हुआ था, इसलिए उनकी पुनर्वास संबंधी पूरी जिम्मेदारी रेलवे प्रशासन की है। बैठक में रेलवे अधिकारियों ने आर्थिक सहायता और अनुकंपा के आधार पर नौकरी देने को लेकर सकारात्मक रुख दिखाया, लेकिन किसी भी प्रकार का लिखित आश्वासन देने से परहेज किया। नतीजा वार्ता बेनतीजा रही।

मृतक के परिवार का कहना है कि केवल मौखिक आश्वासन पर्याप्त नहीं है। उन्होंने स्पष्ट कर दिया है कि जब तक उनकी मांगों पर लिखित गारंटी नहीं दी जाती, तब तक आशीष माझी का अंतिम संस्कार नहीं किया जाएगा।

इस स्थिति से स्थानीय लोगों में भी नाराजगी बढ़ रही है। ग्रामीणों और क्षेत्रवासियों ने चेतावनी दी है कि यदि मांगें नहीं मानी गईं तो रेल गेट जाम करेंगे और बड़े पैमाने पर आंदोलन किया जाएगा।

जिला परिषद सदस्य कुसुम पूर्ति ने दो दौर की बातचीत के बावजूद समाधान नहीं निकलने पर निराशा व्यक्त की। उन्होंने कहा कि परिवार न्याय की लड़ाई जारी रखेगा और उचित मुआवजा एवं नौकरी की मांग से पीछे नहीं हटेगा।

जानकारी के अनुसार, परसुडीह के शंकरपुर निवासी आशीष माझी 30 मई को टाटानगर रेलवे यार्ड में खड़ी वंदे भारत एक्सप्रेस के कोच की छत पर लगे एयर कंडीशनिंग सिस्टम की मरम्मत कर रहे थे।

इसी दौरान उनका संपर्क ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन बिजली लाइन से हो गया, जिससे वे गंभीर रूप से झुलस गए। उन्हें तत्काल टाटा मेन हॉस्पिटल (टीएमएच) में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

परिजनों, स्थानीय निवासियों और सामाजिक संगठनों ने घटना की निष्पक्ष जांच की भी मांग की है। वार्ता बेनतीजा रहने और आंदोलन की तैयारियां तेज होने के बीच रेलवे प्रशासन पर जल्द समाधान निकालने का दबाव लगातार बढ़ता जा रहा है।

हालांकि मृतक के परिजनों ने स्पष्ट कहा है कि नौकरी और मुआवजा का लिखित आश्वासन मिलने के बाद ही आशीष माझी का अंतिम संस्कार करेंगे

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

अखिलेश यादव पर विनय कटियार का तंज, ‘कभी-कभी समझदारी से बाहर हो जाते हैं’

लखनऊ, 8 जून (आईएएनएस)। समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अयोध्या स्थित राम मंदिर के चढ़ावे से करोड़ों रुपए गायब होने...

सिमडेगा के आम पहुंचे लंदन, महिलाओं के नेतृत्व में जिले को मिली बड़ी उपलब्धि : उपायुक्त कंचन सिंह

सिमडेगा, 8 जून (आईएएनएस)। झारखंड के सिमडेगा जिले ने एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है। जिले के आम पहली बार लंदन पहुंच गए हैं।...

अभिमत

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

जमशेदपुर से पर्यावरण चेतना का 22-23 मई को होगा नया शंखनाद

बसंत कुमार सिंह ​सभ्यता के विकास और आधुनिकता की अंधी दौड़ में हमने जिन दो प्राकृतिक संपदाओं को सबसे अधिक दांव पर लगाया है, वे...

ज़िद

संपादक की पसंद

झारखंडः कांग्रेस ने एसआईआर में बूथ स्तर तक निगरानी की बनाई रणनीति, के. राजू बोले- पात्र मतदाता का नाम नहीं कटने देंगे

रांची, 4 जून (आईएएनएस)। झारखंड प्रदेश कांग्रेस ने विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान को लेकर संगठन स्तर पर व्यापक रणनीति तैयार की है। पार्टी...

रांची: राज्यसभा चुनाव को लेकर इंडिया गठबंधन एकजुट, 8 जून को नामांकन दाखिल करेंगे बैद्यनाथ राम और प्रणव झा

रांची, 7 जून (आईएएनएस)। झारखंड में आगामी राज्यसभा चुनाव को लेकर इंडिया गठबंधन ने अपनी एकजुटता का प्रदर्शन करते हुए स्पष्ट कर दिया है...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत