झारखंडः कांग्रेस ने एसआईआर में बूथ स्तर तक निगरानी की बनाई रणनीति, के. राजू बोले- पात्र मतदाता का नाम नहीं कटने देंगे

रांची, 4 जून (आईएएनएस)। झारखंड प्रदेश कांग्रेस ने विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान को लेकर संगठन स्तर पर व्यापक रणनीति तैयार की है। पार्टी ने मतदाता सूची के पुनरीक्षण अभियान की निगरानी बूथ स्तर तक करने, कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित करने और अभियान को पंचायत एवं वार्ड स्तर तक पहुंचाने का निर्णय लिया है।

बुधवार को रांची स्थित पुराना विधानसभा परिसर में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिवों, जिला प्रभारियों और स्टेट कोऑर्डिनेटरों की संयुक्त बैठक में संगठन विस्तार और एसआईआर अभियान प्रमुख एजेंडा रहा।

बैठक की अध्यक्षता प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने की, जबकि प्रदेश प्रभारी के. राजू ने अभियान की रूपरेखा और संगठनात्मक जिम्मेदारियों पर विस्तार से चर्चा की। बैठक में जिला प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में मतदाता सूची से संबंधित मामलों की निगरानी करने, व्यापक मैपिंग करने और अभियान की नियमित समीक्षा करने का निर्देश दिया गया।

साथ ही बूथ लेवल एजेंट (बीएलए) को विशेष प्रशिक्षण देकर एक माह तक चलने वाले अभियान में उनकी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया। पार्टी नेताओं ने कहा कि कांग्रेस संगठन बूथ स्तर से लेकर प्रदेश स्तर तक अभियान की निगरानी करेगा और यह सुनिश्चित करने का प्रयास करेगा कि कोई भी पात्र मतदाता सूची से वंचित न रह जाए। मतदाता सूची में संभावित त्रुटियों और विसंगतियों की पहचान कर उन्हें संबंधित अधिकारियों के समक्ष उठाने की रणनीति भी बनाई गई।

बैठक के पहले सत्र में लगभग तीन घंटे तक एसआईआर प्रक्रिया, उससे जुड़ी तकनीकी चुनौतियों और उनके समाधान पर चर्चा हुई। इस दौरान सह प्रभारी भूपेंद्र सिंह मरावी और प्रशिक्षक राहुल बोल ने जिला प्रभारियों को अभियान के विभिन्न पहलुओं की जानकारी दी।

दूसरे सत्र में लोकसभा प्रभारियों, सह प्रभारियों और विधानसभा सचिव प्रभारियों के साथ बैठक हुई, जिसमें संगठनात्मक गतिविधियों और एसआईआर अभियान को जिला, प्रखंड, पंचायत और नगर वार्ड स्तर तक प्रभावी ढंग से संचालित करने की कार्ययोजना तैयार की गई। पदाधिकारियों को क्षेत्रीय दौरे कर अभियान की प्रगति की नियमित समीक्षा करने की जिम्मेदारी भी सौंपी गई।

बैठक में पार्टी के कई वरिष्ठ नेता और पदाधिकारी मौजूद रहे। कांग्रेस ने कहा कि आगामी दिनों में भी संगठनात्मक बैठकों का सिलसिला जारी रहेगा और एसआईआर अभियान को लेकर विशेष समीक्षा की जाएगी।

एसएनसीएएसएच

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

घुसपैठियों की वजह से बदल रही डेमोग्राफी, कार्रवाई जरूरी: अन्नपूर्णा देवी

रांची, 4 जून (आईएएनएस)। केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने एसआईआर को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि देश के कई हिस्सों में...

मुजफ्फरपुर अस्पताल अग्निकांड के बाद प्रशासन सख्त, निजी अस्पतालों और होटलों को एक हफ्ते का अल्टीमेटम

पटना, 4 जून (आईएएनएस)। बिहार के मुजफ्फरपुर में एक निजी अस्पताल में गुरुवार सुबह लगी आग ने एक बार फिर अस्पतालों की सुरक्षा व्यवस्था...

अभिमत

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

जमशेदपुर से पर्यावरण चेतना का 22-23 मई को होगा नया शंखनाद

बसंत कुमार सिंह ​सभ्यता के विकास और आधुनिकता की अंधी दौड़ में हमने जिन दो प्राकृतिक संपदाओं को सबसे अधिक दांव पर लगाया है, वे...

ज़िद

संपादक की पसंद

पश्चिम बंगाल: गृह मंत्रालय पर भड़काऊ टिप्पणी को लेकर ममता बनर्जी के खिलाफ एफआईआर दर्ज

कोलकाता, 4 जून (आईएएनएस)। गृह मंत्रालय को लेकर भड़काऊ बयान देने के मामले में पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के खिलाफ एफआईआर...

जबलपुर में निर्माण कार्य के दौरान मिला 12 किलो का जिंदा बम, जांच जारी

जबलपुर, 29 मई (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के जबलपुर में डुमना एयरपोर्ट के पास गधेरी गांव में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब खुदाई के...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत