जमशेदपुर: जमशेदपुर सोनारी में अधिवक्ता ने फंदे से लटक कर की खुदकुशी, जांच में जुटी पुलिस

जमशेदपुर। सोनारी थाना क्षेत्र के सरिता बिहार में गुरुवार सुबह एक अधिवक्ता का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटका हुआ पुलिस ने बरामद किया है। मृतक की पहचान कृष्ण कुमार लाल (50) के रूप में हुई है, जो जमशेदपुर सिविल कोर्ट में अधिवक्ता के तौर पर कार्यरत थे। बताया जाता है कि सुबह परिजनों ने उन्हें घर में फंदे से लटका हुआ देखा। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में अफरा-तफरी मच गई और तत्काल सोनारी थाना पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रारंभिक जांच में मामला खुदकुशी से जुड़ा प्रतीत हो रहा है, हालांकि इसके पीछे की वजहों का अभी तक खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है।अधिवक्ता कृष्ण कुमार लाल के असामयिक निधन की खबर फैलते ही न्यायिक और अधिवक्ता समुदाय में शोक की लहर दौड़ गई। उनके सहयोगियों और परिचितों ने घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है। सोनारी थाना प्रभारी मधुसूदन डे ने बताया कि मामले में यूडी केस दर्ज कर लिया गया है और पुलिस घटना के कारणों की पड़ताल में जुटी हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

भारत-ब्रिटेन की साझेदारी में क्रिटिकल मिनरल्स ग्लोबल सप्लाई चेन ऑब्जर्वेटरी लॉन्च

नई दिल्ली, 4 जून (आईएएनएस)। केंद्रीय कोयला और खान मंत्री जी. किशन रेड्डी और ब्रिटेन के विदेश, राष्ट्रमंडल और विकास मामलों की राज्य सचिव...

जमशेदपुर के जुगसलाई दो हथियार तस्कर गिरफ्तार पिस्टल बरामद

जमशेदपुर। जुगसलाई थाना क्षेत्र में अवैध हथियारों की खरीद-बिक्री और सप्लाई करने वाले संगठित गिरोह के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो...

अभिमत

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

जमशेदपुर से पर्यावरण चेतना का 22-23 मई को होगा नया शंखनाद

बसंत कुमार सिंह ​सभ्यता के विकास और आधुनिकता की अंधी दौड़ में हमने जिन दो प्राकृतिक संपदाओं को सबसे अधिक दांव पर लगाया है, वे...

ज़िद

संपादक की पसंद

द्विपक्षीय व्यापार समझौता लागू होने से भारत का ओमान को वस्तु निर्यात 50 प्रतिशत बढ़ने की उम्मीद

नई दिल्ली, 1 जून (आईएएनएस)। भारत-ओमान व्यापक आर्थिक साझेदारी समझौता (सीईपीए) या द्विपक्षीय व्यापार समझौता सोमवार को लागू होने से बाद, देश का ओमान...

पश्चिम बंगाल: गृह मंत्रालय पर भड़काऊ टिप्पणी को लेकर ममता बनर्जी के खिलाफ एफआईआर दर्ज

कोलकाता, 4 जून (आईएएनएस)। गृह मंत्रालय को लेकर भड़काऊ बयान देने के मामले में पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के खिलाफ एफआईआर...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत