झारखंड के प्रवासी श्रमिकों का तीन माह में तैयार होगा डेटाबेस, हर जिले में बनेगा मॉडल आईटीआई

रांची, 4 जून (आईएएनएस)। झारखंड में असंगठित, निर्माण और प्रवासी श्रमिकों का व्यापक एवं अपडेट डेटाबेस तैयार करने की दिशा में सरकार ने कदम तेज करने का फैसला किया है। इसके तहत अगले तीन माह के भीतर राज्य के बाहर काम कर रहे श्रमिकों की संख्या, उनका कार्यक्षेत्र और वर्तमान ठिकाने का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार किया जाएगा। साथ ही प्रवासी श्रमिकों की सहायता के लिए देश के प्रमुख शहरों में सहायता केंद्र स्थापित किए जाएंगे।

सीएम हेमंत सोरेन ने गुरुवार को श्रम, नियोजन, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग के कामकाज की समीक्षा की। इस दौरान श्रमिक कल्याण, कौशल विकास, रोजगार सृजन और पलायन रोकने की रणनीति पर विस्तार से चर्चा हुई।

बैठक में बताया गाय कि नोएडा, हैदराबाद, चेन्नई, बेंगलुरु और मुंबई में प्रवासी सहायता केंद्र स्थापित करने की योजना पर काम चल रहा है। इन केंद्रों के माध्यम से दूसरे राज्यों में कार्यरत झारखंड के श्रमिकों को सहायता और आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी। समीक्षा के दौरान श्रमिकों के पंजीकरण अभियान को तेज करने और ई-श्रम पोर्टल से अधिकाधिक लोगों को जोड़ने पर जोर दिया गया।

मनरेगा श्रमिकों समेत असंगठित क्षेत्र के कामगारों का भी व्यापक निबंधन सुनिश्चित करने की बात कही गई। श्रमिकों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए उन्हें हेलमेट, जूते, ग्लव्स और अन्य सुरक्षा उपकरण उपलब्ध कराने की व्यवस्था मजबूत करने पर भी चर्चा हुई। बैठक में यह भी तय किया गया कि राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में मौजूद श्रमिक चौकों की पहचान कर उन्हें श्रमिक पड़ाव-सह-सुविधा केंद्र के रूप में विकसित किया जाएगा।

इन केंद्रों पर श्रमिकों के लिए बुनियादी सुविधाओं के साथ सरकारी योजनाओं की जानकारी भी उपलब्ध कराई जाएगी। प्रत्येक जिले में एक आईटीआई को मॉडल संस्थान के रूप में विकसित करने, संस्थानों की ग्रेडिंग कराने और उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप नए प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू करने का निर्णय लिया गया।

समीक्षा के दौरान प्रशिक्षण प्राप्त युवाओं के प्लेसमेंट पर भी चर्चा हुई। सीएम सोरेन ने अधिकारियों को उद्योगों और प्रशिक्षण संस्थानों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर रोजगार के अवसर बढ़ाने तथा प्रशिक्षण के बाद युवाओं को सीधे रोजगार से जोड़ने की दिशा में काम करने का भी निर्देश दिया।

बैठक में श्रम, नियोजन, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग के मंत्री संजय प्रसाद यादव, राज्य के मुख्य सचिव अविनाश कुमार, विकास आयुक्त अजय कुमार सिंह, विभागीय सचिव जितेंद्र कुमार सिंह सहित कई अफसर मौजूद रहे।

एसएनसीएएसएच

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

भारत-ब्रिटेन की साझेदारी में क्रिटिकल मिनरल्स ग्लोबल सप्लाई चेन ऑब्जर्वेटरी लॉन्च

नई दिल्ली, 4 जून (आईएएनएस)। केंद्रीय कोयला और खान मंत्री जी. किशन रेड्डी और ब्रिटेन के विदेश, राष्ट्रमंडल और विकास मामलों की राज्य सचिव...

जमशेदपुर: जमशेदपुर सोनारी में अधिवक्ता ने फंदे से लटक कर की खुदकुशी, जांच में जुटी पुलिस

जमशेदपुर। सोनारी थाना क्षेत्र के सरिता बिहार में गुरुवार सुबह एक अधिवक्ता का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटका हुआ पुलिस ने बरामद...

अभिमत

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

जमशेदपुर से पर्यावरण चेतना का 22-23 मई को होगा नया शंखनाद

बसंत कुमार सिंह ​सभ्यता के विकास और आधुनिकता की अंधी दौड़ में हमने जिन दो प्राकृतिक संपदाओं को सबसे अधिक दांव पर लगाया है, वे...

ज़िद

संपादक की पसंद

टीजीटी परीक्षा आज, प्रयागराज में बने परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

प्रयागराज, 3 जून (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (यूपीईएसएससी) की ओर से टीजीटी (प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक) परीक्षा 3 और 4 जून को...

भाजपा नेता ने ममता बनर्जी पर साधा निशाना, सीएम योगी के बयान पर बोले- गाय हमारी माता है

नई दिल्ली, 2 जून (आईएएनएस)। भाजपा नेता प्रवीण खंडेलवाल ममता बनर्जी पर निशाना साधते हुए टीएमसी में फूट का आरोप लगाया है।आईएएनएस से बातचीत...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत