Self Enumeration : जनगणना-2027: पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त राजीव रंजन ने कराया स्वगणना कार्य, नागरिकों से सही जानकारी देने की अपील

जमशेदपुर: पूर्वी सिंहभूम जिले में जनगणना संबंधी गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। जनगणना-2027 के तहत निर्धारित मकान सूचीकरण एवं मकान गणना कार्यक्रम के अंतर्गत जिले में जनगणना संबंधी गतिविधियां लगातार संचालित की जा रही हैं। अधिसूचित प्रगणक एवं सुपरवाइजर ने जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त राजीव रंजन के आवास पहुंचकर स्वगणना (सेल्फ एन्यूमरेशन) आईडी के माध्यम से जनगणना की प्रक्रिया सफलतापूर्वक पूरी की।

इस दौरान जनगणना कार्य से जुड़े अधिकारियों ने उपायुक्त से आवश्यक जानकारियां प्राप्त कीं तथा निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुरूप विभिन्न विवरणों का संकलन और सत्यापन किया। जनगणना प्रक्रिया के तहत आवास, परिवार एवं अन्य आवश्यक सूचनाओं का संकलन कर उन्हें डिजिटल प्रणाली में दर्ज किया गया।

उपायुक्त राजीव रंजन ने जनगणना-2027 को देश के विकास और नीति निर्माण की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण बताते हुए सभी नागरिकों से इसमें सक्रिय सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि जनगणना के आंकड़े सरकार को विभिन्न योजनाओं के निर्माण, संसाधनों के वितरण तथा विकास कार्यों की प्राथमिकताएं तय करने में महत्वपूर्ण आधार प्रदान करते हैं।

उन्होंने नागरिकों से आग्रह किया कि जनगणना कार्य के दौरान प्रगणकों को सही, पूर्ण और तथ्यात्मक जानकारी उपलब्ध कराएं, ताकि तैयार होने वाले आंकड़े सटीक एवं विश्वसनीय हों। उन्होंने कहा कि जनगणना केवल एक प्रशासनिक प्रक्रिया नहीं, बल्कि देश की सामाजिक, आर्थिक और जनसांख्यिकीय स्थिति का व्यापक दस्तावेज तैयार करने का महत्वपूर्ण माध्यम है।

प्रशासन ने भी लोगों से अपील की है कि जनगणना कार्य में सहयोग करें और किसी भी प्रकार की भ्रामक या अपूर्ण जानकारी देने से बचें, जिससे विकास योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन में सहायता मिल सके।

स्वगमणना की प्रक्रिया : एक डिजिटल प्रक्रिया है, जिसके माध्यम से परिवार का मुखिया घर बैठे आधिकारिक पोर्टल पर अपने मकान और परिवार की जानकारी खुद भर सकता है।इससे फील्ड में आए सरकारी कर्मचारी का काम आसान हो जाता है। इसी प्रक्रिया के तहत उपायुक्त ने पूरी की यह प्रक्रिया।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

कलकत्ता हाईकोर्ट ने पुलिस को फरार पूर्व बीडीओ के खिलाफ कार्रवाई का दिया निर्देश

कोलकाता, 4 जून (आईएएनएस)। कलकत्ता हाईकोर्ट की एक जज वाली वेकेशन बेंच ने पश्चिम बंगाल पुलिस को निर्देश दिया है कि वह उत्तरी दिनाजपुर...

मुजफ्फरनगर दंगे में जब मर रहे थे लोग तो अखिलेश सैफई में देख रहे थे नाच, ओपी राजभर ने साधा निशाना

लखनऊ, 4 जून (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने आईएएनएस से बातचीत में यूपी चुनाव को लेकर कहा कि अब...

अभिमत

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

जमशेदपुर से पर्यावरण चेतना का 22-23 मई को होगा नया शंखनाद

बसंत कुमार सिंह ​सभ्यता के विकास और आधुनिकता की अंधी दौड़ में हमने जिन दो प्राकृतिक संपदाओं को सबसे अधिक दांव पर लगाया है, वे...

ज़िद

संपादक की पसंद

जनता का विश्वास बड़ी जिम्मेदारी लाता है, सुविधानुसार नहीं छोड़ सकते : अग्निमित्रा पॉल

कोलकाता, 4 जून (आईएएनएस)। कोलकाता के मेयर फिरहाद हकीम के इस्तीफे की खबर के बीच पश्चिम बंगाल की राजनीति में बयानबाजी तेज हो गई...

बिहार के वैशाली में 35 साल पुराने जानलेवा हमले में 85 वर्षीय दोषी को 3 साल की सजा

चार अन्य अभियुक्तों को 10 वर्ष कारावास व 25-25 हजार रुपये जुर्माना वैशाली : बिहार के वैशाली जिले की एक अदालत ने 35 वर्ष पुराने...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत