अखिल भारतीय तेली साहू महासभा की आमसभा में द्वारिका प्रसाद बने अध्यक्ष, राकेश साहू की सदस्यता समाप्त करने का निर्णय

जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिला इकाई की अखिल भारतीय तेली साहू महासभा की आवश्यक आमसभा रविवार को एग्रिको क्लब हाउस में आयोजित की गई। बैठक में सर्वसम्मति से द्वारिका प्रसाद को संगठन का नया अध्यक्ष चुना गया। वहीं, पूर्व कार्यवाहक अध्यक्ष राकेश साहू की आजीवन सदस्यता समाप्त करने का भी निर्णय लिया गया।

बैठक में चुनाव संचालन समिति और पर्यवेक्षक समिति के पूर्व निर्णयों की समीक्षा की गई। सभा में कुल 171 सदस्य उपस्थित रहे। इनमें से 140 सदस्यों ने सर्वसम्मति से अध्यक्ष चयन का समर्थन किया, जबकि 31 सदस्य चुनाव कराने के पक्ष में थे। इसके बाद विनोद गुप्ता के प्रस्ताव और राजेश प्रसाद गुप्ता के समर्थन पर द्वारिका प्रसाद को संगठन का अध्यक्ष घोषित किया गया।

पर्यवेक्षक समिति ने सभा को बताया कि वर्ष 2020 से 2026 तक के कार्यकाल का आय-व्यय विवरण पूर्व कार्यवाहक अध्यक्ष राकेश साहू द्वारा प्रस्तुत किया गया था, लेकिन समिति ने उसे अधूरा पाया। समिति का आरोप है कि समाज के नाम पर प्राप्त चंदे की राशि व्यक्तिगत बैंक खाते में जमा की गई और उसका पूर्ण लेखा-जोखा उपलब्ध नहीं कराया गया।

समिति के अनुसार राकेश साहू को कई बार अपना पक्ष रखने और आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत करने का अवसर दिया गया, लेकिन वे समिति एवं जांच समिति के समक्ष उपस्थित नहीं हुए। इसके बाद आमसभा में विभिन्न प्रस्ताव पारित किए गए।

सभा में यह भी दावा किया गया कि राकेश साहू की आजीवन सदस्यता से संबंधित प्रविष्टि में त्रुटि पाई गई है। समिति के अनुसार सदस्य क्रमांक 85 किसी अन्य व्यक्ति के नाम पर दर्ज है। इसी आधार पर उनकी सदस्यता निरस्त करने का निर्णय लिया गया।

इसके अलावा वित्तीय अनियमितता, अनुशासनहीनता और कथित फर्जी ऑडिट रिपोर्ट को लेकर भी गंभीर आरोप लगाए गए। समिति का कहना है कि समाज की फिक्स्ड डिपॉजिट समय से पहले तोड़ी गई और उससे प्राप्त ब्याज का संतोषजनक विवरण प्रस्तुत नहीं किया गया। वहीं ऑडिट रिपोर्ट में यूडीआईएन नंबर का अभाव, बैंक खाते से संबंधित जानकारी की कमी और अन्य विसंगतियों का भी उल्लेख किया गया।

आमसभा में यह भी निर्णय लिया गया कि भविष्य में कोई भी सदस्य किसी एक पद पर लगातार दो कार्यकाल अथवा कुल छह वर्ष से अधिक समय तक नहीं रह सकेगा। साथ ही वह उसी पद के लिए दोबारा उम्मीदवार भी नहीं बन सकेगा।

बैठक में पर्यवेक्षक समिति के अध्यक्ष हरिहर प्रसाद, नवनिर्वाचित अध्यक्ष द्वारिका प्रसाद, रंगनाथन साहू, शेखर कुमार, अनिल कुमार साहू, राज किशोर प्रसाद, कुंदन लाल गुप्ता, शशिकांत महाराज, विनोद गुप्ता, डॉ. ऋषिकेश, धर्मेंद्र कुमार, प्रमोद साहू तथा जांच समिति के सदस्य दिलीप कुमार गुप्ता सहित बड़ी संख्या में समाज के सदस्य मौजूद थे।

गौरतलब है कि राकेश साहू के खिलाफ लगाए गए आरोप महासभा और पर्यवेक्षक समिति की ओर से लगाए गए हैं। समाचार लिखे जाने तक इस मामले में उनका पक्ष प्राप्त नहीं हो सका था। उनका पक्ष मिलने पर उसे भी प्रमुखता से प्रकाशित किया जाएगा।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

मणिपाल टाटा मेडिकल कॉलेज का दीक्षांत समारोह सोमवार को, राज्यपाल होंगे मुख्य अतिथि, उपायुक्त ने लिया तैयारियों का जायजा

जमशेदपुर : झारखंड के राज्यपाल Santosh Kumar Gangwar के 1 जून को प्रस्तावित जमशेदपुर आगमन को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सक्रिय है। इसी...

रामचंद्र गुहा के बयान पर आनंद दुबे का पलटवार, बोले-राहुल गांधी ने भाजपा को 240 सीटों पर रोकने में निभाई अहम भूमिका

मुंबई, 31 मई (आईएएनएस)। शिवसेना (यूबीटी) के प्रवक्ता आनंद दुबे ने इतिहासकार रामचंद्र गुहा द्वारा राहुल गांधी को लेकर की गई टिप्पणी पर प्रतिक्रिया...

अभिमत

जमशेदपुर से पर्यावरण चेतना का 22-23 मई को होगा नया शंखनाद

बसंत कुमार सिंह ​सभ्यता के विकास और आधुनिकता की अंधी दौड़ में हमने जिन दो प्राकृतिक संपदाओं को सबसे अधिक दांव पर लगाया है, वे...

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

संपादक की पसंद

एम्स पटना ने देश की सबसे बड़ी स्कल बोन ट्यूमर सर्जरी कर रचा इतिहास, लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज हुआ नाम

पटना । अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) पटना ने न्यूरोसर्जरी के क्षेत्र में एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करते हुए प्रतिष्ठित लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड्स...

झारखंड: गिरिडीह में खटिया बनी एंबुलेंस, प्रसव पीड़ा से तड़पती गर्भवती को 4 किलोमीटर पैदल ले गए ग्रामीण

गिरिडीह (झारखंड) : जिले के पीरटांड़ प्रखंड अंतर्गत मधुबन थाना क्षेत्र के दालुवाडीह गांव से इंसानियत को झकझोर देने वाली तस्वीर सामने आई है। आजादी...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत